नागौर. राजस्थान पत्रिका के हरियालो राजस्थान अभियान के तहत मंगलवार को जिला मुख्यालय के बहुउद्देशीय चिकित्सालय में हरियाली के रंग बिखरे। परिसर में नीम, बड़, पीपल के साथ जामुन आदि के पौधे लगाए गए। पौधे लगाए जाने के साथ ही विभाग के चिकित्सा कर्मियों ने इन पौधों को पेड़ के रूप में परिवर्तित होने तक इनकी देखभाल करने का संकल्प भी लिया। पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ बहुउद्देशीय चिकित्सालय के उपनिदेशक नरेन्द्र चौधरी ने किया। इसके पश्चात डॉ जयपाल सिंह, डॉ सुरेंद्र सिंह, सुनील फिरड़ोदा, मुकेश बोहरा, मनफुल, लक्ष्मी, चंचल ने भी एक-एक कर पौधे लगाए। इस दौरान पूरे परिसर में अलग-अलग जगहों पर कुल 19 पौधे लगाए गए। पौधों को लगाए जाने के बाद इनके चारो ओर ईट पत्थरों की दीवार भी बनाई गई। ताकि यह पौधे पशुओं आदि से सुरक्षित रह सकें। एक साथ इतनी संख्या में पौधों के लगने के बाद पूरा परिसर हरियाली के रंग में रंगा नजर आया। चिकित्सा कर्मियों के चेहरों पर भी पौधरोपण का उत्साह नजर आया।