17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नागौर

वीडियो : नागौर जिले में स्लीपर बस पलटने से जोधपुर लॉ यूनिवर्सिटी के 3 विद्यार्थियों की मौत, कई घायल

तीनों ही मृतक जोधपुर लॉ यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी बताए जा रहे हैं। घायलों की संख्या दो दर्जन से अ​धिक बताई जा रही है, जिनमें से गंभीर घायलों को डेह अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद नागौर के जेएलएन अस्पताल रेफर किया गया।

Google source verification


डेह / नागौर. नागौर जिले के डेह कस्बे के पास नागौर-लाडनूं राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे बड़ा हादसा हो गया। हादसे में एक स्लीपर बस ट्रक से टकराकर पलट गई, जिससे उसमें सवार कई यात्री घायल हो गए। घायलों में तीन जनों की मौत हो गई। तीनों ही मृतक जोधपुर लॉ यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी बताए जा रहे हैं। घायलों की संख्या दो दर्जन से अ​धिक बताई जा रही है, जिनमें से गंभीर घायलों को डेह अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद नागौर के जेएलएन अस्पताल रेफर किया गया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस एवं प्र​शासन के अधिकारी मौके पर व अस्पताल पहुंचे।

बस पलटने से मची चीख-पुकार

डेह से आगे लालदास जी महाराज की धाम के पास मंगलवार सुबह-सुबह एक वोल्वो बस पलटी खा गई, जिससे तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दाे दर्जन से अधिक घायल हो गए। बस पलटने से चीख पुकार मच गई। मरने वालों की पहचान जोधपुर निवासी हर्षित, आरुषि व आरव के रूप में हुई है, ये सभी नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी बताए जा रहे हैं। जबकि घायलों को डेह में प्राथमिक उपचार के बाद नागौर के जेएलएन अस्पताल रेफर किया गया। नागौर लाए गए घायलों में भानु, साक्षी, मोहम्मद, वेद, वासुदेव, वृंद्धा आदि शामिल हैं। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जोधपुर लॉ यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी पटियाला से वापस जोधपुर लौट रहे थे।

कार सवार चार जनों की मौत

नागौर के जेएलएन अस्पताल चौकी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात बाराणी के पास हुए एक्सीडेंट में कार सवार चार जनों की मौत हो गई। इसमें बाराणी निवासी 30 वर्षीय सुशील जाट, 25 वर्षीय मेहराम जाट व 32 वर्षीय महेन्द्र पुत्र डालूराम जाट की मौत हो गई। इस दुर्घटना में बाराणी के ही 25 वर्षीय महेन्द्र पुत्र नेनाराम व 25 वर्षीय दिनेश पुत्र मांगीलाल गंभीर घायल हो गए, जिन्हें जोधपुर रेफर किया गया।