14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नागौर

वीडियो : रूण में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का पीला पंजा, गांव में भारी पुलिस जाब्ता तैनात

नागौर जिले के मूंडवा उपखंड के रूण गांव में उच्च न्यायालय के आदेशों की पालना में पुलिस जाब्ते के साथ पहुंचा प्रशासन

Google source verification

खजवाना (नागौर). नागौर जिले के मूंडवा उपखंड क्षेत्र के रूण गांव में उच्च न्यायालय के आदेशों की पालना में अजा यानी 2 मार्च को अतिक्रमण हटाया जा रहा है। पुलिस जाब्ते के साथ पहुंची प्रशासनिक टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसररूण में करीब सात बीघा जमीन से अतिक्रमण हटाए जाएंगे। अतिक्रमण हटाने के लिए एक दर्जन जेसीबी मशीनों का उपयोग किया जा रहा है, वहीं करीब ढाई सौ पुलिसकर्मी मौके पर तैनात किए गए हैं। मौके पर एडिशनल एसपी सुमित कुमार, मूंडवा उपखंड अधिकारी लाखाराम चौधरी, मुंडवा तहसीलदार बुधाराम साहु सहित आधा दर्जन सीओ के साथ एक दर्जन थानाधिकारी मौजूद हैं।

गौरतलब है कि रूण सरपंच इंद्रा देवी ने आबादी भूमि में अतिक्रमण को लेकर उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था, जिसके बाद हाईकोर्ट ने प्रशासन काे अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद अतिक्रमियों ने अतिक्रमण हटाने का विरोध भी किया था, लेकिन प्रशासन ने हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए अतिक्रमण हटाने की बात कही थी।