17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नागौर
वीडियो : ​शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने कहा – टॉप करने वाली ग्राम पंचायत व पंचायत समिति को देंगे अतिरिक्त बजट
Play video

वीडियो : ​शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने कहा – टॉप करने वाली ग्राम पंचायत व पंचायत समिति को देंगे अतिरिक्त बजट

शिक्षा एवं पंचायतीराज विभाग मंत्री मदन दिलावर ने ली जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ‘एक पेड़ मां के नाम’ सघन पौधरोपण अभियान के अन्तर्गत 7 अगस्त को हरियालो राजस्थान अभियान के तहत होगा पौधरोपण

Google source verification

नागौर. प्रधानमंत्री के ‘एकपेड़ मां के नाम’ सघन पौधरोपण अभियान के अन्तर्गत 7 अगस्त को हरियालो राजस्थान अभियान के तहत अधिकाधिक पौधरोपण करने को लेकर शिक्षा एवं पंचायतीराज विभाग के केबिनेट मंत्री मदन दिलावर ने मंगलवार को जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। एक दिवसीय दौरे पर नागौर आए मंत्री दिलावर ने शाम को जिला परिषद सभागार में अधिकारियों की बैठक लेते हुए उनसे अब तक किए गए पौधरोपण की जानकारी ली तथा आगामी 7 अगस्त को लक्ष्य से अधिक पौधरोपण करने के निर्देश दिए। मंत्री ने जिला शिक्षा अधिकारी से कहा कि कोई किन्तु-परंतु नहीं चलेगा, 30 लाख का जो लक्ष्य है, उतने पौधे लगने ही चाहिए। जगह की कमी नहीं है, गड्ढ़े खुदवाने हैं तो जिला परिषद सीईओ को कहें, लेकिन पौधे लगाने ही हैं, चाहे कोई बच्चा अनुपस्थित है, उसका भी पौधा लगाना है। उन्होंने कहा कहा कि जलवायु परिवर्तन एवं बढ़ते तापमान से धरती मां पर जीवन रक्षा के लिए वृक्षों का महत्त्व स्वयंसिद्ध है। उन्होंने कहा कि अधिकाधिक वृक्ष लगाने से तापमान में कमी आएगी, वर्षा की मात्रा में वृद्धि होगी, प्राणवायु ऑक्सीजन में वृद्धि होगी।

मंत्री दिलावर ने कहा कि इस बार तापमान 50 डिग्री पार हो गया था, प्रदेश का कोई भी जिला ऐसा नहीं रहा, जहां 45 डिग्री से कम तापमान रहा। विश्व के सर्वाधिक 15 तापमान वाले शहरों में राजस्थान के 7 शहर हैं। 48 डिग्री तापमान पहुंचने पर सरकार के लिए परेशानी खड़ी हो जाती है, एक प्रकार से इमरजेंसी वाली स्थिति हो जाती है, इसलिए तापमान को नियंत्रण में रखने के लिए 7 अगस्त को अधिक से अधिक पौधे लगाकर उन्हें पेड़ बनाना है।

अच्छा काम करने वाली पंचायतों को देंगे अतिरिक्त बजट

मंत्री ने कहा कि जो ग्राम पंचायत में सबसे अच्छा काम करेगी, उसे 10 लाख रुपए अतिरिक्त बजट दिया जाएगा। इसी प्रकार जो पंचायत समिति जिले में टॉप करेगी, उसे 20 लाख अतिरिक्त बजट देंगे। उन्होंने कहा कि यह पहली बार हो रहा है कि सरकार पौधों की रखवाली के लिए भी कर्मचारी रखेगी। 200 पौधे जहां एक जगह होंगे, उनकी रखवाली व पानी देने के लिए नरेगा कर्मचारी रखा जाएगा। मंत्री ने कहा कि 7 अगस्त के कार्यक्रम के लिए जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने के साथ ही महिलाओं को प्राथमिकता दें। बैठक में किसान आयोग के अध्यक्ष सीआर चौधरी ने कहा कि जिले में संचालित निजी संस्थाओं के पास जगह की कमी हो तो गांवों को गोद लेकर अधिकाधिक पौधरोपण कर सकते हैं।

ये रहे उपस्थित

बैठक में जिला प्रमुख भागीरथ चौधरी, जिला कलक्टर अरुण कुमार पुरोहित, भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति मिर्धा, अतिरिक्त जिला कलक्टर चंपालाल जीनगर, जिला परिषद सीईओ रविंद्र कुमार, उप वन संरक्षक सुनील कुमार, जिला परिषद सदस्य ओमप्रकाश सेन, रेवंतराम डांगा, सरपंच जगदीश बिडिय़ासर सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।