20 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नागौर

video-बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने का जीएसएस पर प्रदर्शन

लाम्बा जाटान (नागौर). पिछले तीन दिन से रात के समय एलडी के नाम पर लम्बी अघोषित बिजली कटौती करने व दिन में कई बार बिजली कटने, कम वोल्टेज में विद्युत सप्लाई देने के विरोध में बुधवार को ग्रामीणों नेे लाम्बाजाटान जीएसएस का घेराव कर प्रदर्शन किया।

Google source verification

एलडी के नाम पर लम्बी अघोषित कटौती

लाम्बा जाटान(नागौर). पिछले तीन दिन से रात के समय एलडी के नाम पर लम्बी अघोषित बिजली कटौती करने व दिन में कई बार बिजली कटने, कम वोल्टेज में विद्युत सप्लाई देने के विरोध में बुधवार को ग्रामीणों नेेलाम्बाजाटान जीएसएस का घेराव कर प्रदर्शन किया। सुबह 11 बजे के करीब बड़ी संख्या में ग्रामीण जीएसएस पहुंचे और सांकेतिक तालाबंदी की। जनप्रतिनिधि कानाराम सरगरा ने अधिशाषी अभियंता से दूरभाष पर बात कर समस्या से अवगत कराया। अधिकारियों की ओर से गुरुवार को उचित समाधान करने का आश्वासन मिलने पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन समाप्त किया। प्रदर्शन के दौरान दिनेश गुर्जर, रामावतार इनानिया, रामावतार काका, बंकट दादिच, भवरू राम साद, रामसवरूप सेंवर, मेंघारामडांगा सहित काफी ग्रामीण मौजूद रहे।

ये आ रही हैं समस्याएं

ग्रामीणों ने बताया कि लाम्बा जाटान जीएसएस से जुड़े गांव, ढाणियों में पिछले तीन दिन से रात्रि के समय 3 से 5 घंटे अघोषित बिजली कटौती होती है। कई मोहल्लों में 100 वाट से भी कम वोल्ट में बिजली आपूर्ति होने से पंखे कूलर तक नहीं चलते। ग्रामीणों ने दो दिन में बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं होने पर जीएसएस के ताला लगाने व हाइवे जामकर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।