16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नागौर
वीडियो : हम व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण का महान लक्ष्य लेकर काम करें : शर्मा
Play video

वीडियो : हम व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण का महान लक्ष्य लेकर काम करें : शर्मा

परिषद के दायित्व और सदस्यता में मातृ शक्ति की भूमिका को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे संगठन में दंपत्ति सदस्यता प्रदान की जाती है। परिषद की महिलाएं भी पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सभी रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाती हैं।

Google source verification

नागौर.‘भारत विकास परिषद संस्कारों के साथ सेवा के कार्य करता है। परिषद संपर्क, सहयोग, संस्कार, समर्पण और सेवा के पांच आधारभूत बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलते हुए संस्कारक्षम और रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन करता है। यह बात भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. त्रिभुवन शर्मा ने रविवार को नागौर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के दायित्व ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि हम व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण के महान लक्ष्य को प्राप्त करने और भारत को पुन: विश्वगुरु के परम वैभवशाली पद पर आसीन करने के लिए कार्य करते हैं। उन्होंने उपस्थित परिषद सदस्यों एवं शहरवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में हमें सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन, स्वदेशी भाव और नागरिक कर्तव्य जैसे विषयों पर ठोस कार्य करने की आवश्यकता है। परिषद के दायित्व और सदस्यता में मातृ शक्ति की भूमिका को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे संगठन में दंपत्ति सदस्यता प्रदान की जाती है। परिषद की महिलाएं भी पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सभी रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाती हैं। उन्होंने कहा कि यह समारोह दायित्वबोध का भान करवाता है। दायित्व ग्रहण करने वाले सदस्य की पद के साथ-साथ जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है।परिषद परिवार के सभी सदस्यों को यह दायित्व बोध हो, इसलिए संगठन वार्षिक अवधि से दायित्व परिवर्तन करता है।

शहर के सलेऊ रोड स्थित रिसोर्ट में आयोजित दायित्व ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में लोक निर्माण विभाग, महिला एवं बाल विकास, बाल अधिकारिता विभाग की राज्य मंत्री डॉ. मंजू बाघमार ने कहा कि भारत विकास परिषद की ओर से किए जाने वाले कार्य सराहनीय हैं और अन्य लोगों को प्रेरणा देने वाले हैं। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दायित्व ग्रहण की शुभकामनाएं दीं और सच्चे मन से राष्ट्र सेवा में जुडऩे का आह्वान किया। इससे पहले परिषद परिवार ने मंचस्थ अतिथियों का तिलक लगाकर, माला पहनाकर, अंग वस्त्र ओढ़ाकर व साफा पहनाकर अभिनंदन किया। सचिव चरण प्रकाश डागा ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। अतिथियों का परिचय नृत्यगोपाल मित्तल ने करवाया।

इनको दिलाई शपथ

क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. त्रिभुवन शर्मा ने आनंद अग्रवाल को अध्यक्ष, सुभाष ललवाणी को वित्त सचिव, चरण प्रकाश डागा को सचिव और कैलाश सारड़ा को संरक्षक के पद की शपथ दिलाई। इनके साथ ही उपाध्यक्ष पद पर खींवराज टाक, नरेंद्र सोनी और सह सचिव के पद पर शरद कुमार जोशी को दायित्व प्रदान किया गया। प्रांतीय अध्यक्ष रितेश अरोड़ा ने परिषद परिवार में सम्मिलित हुए नवीन सदस्यों नवनीत चौरडिय़ा, सुनील भार्गव और दिनेश शर्मा को सदस्यता ग्रहण करने की शपथ का दोहरान करवाया। प्रांतीय अध्यक्ष ने परिषद की लैपिल पिन नए सदस्यों को प्रदान की। शाखा अध्यक्ष आनंद अग्रवाल ने आभार प्रकट किया। इस मौककै पर एक पेड़ देश के नाम अभियान के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का संचालन शरद कुमार जोशी ने किया। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश देने के लिए परिषद के वरिष्ठ सदस्य श्रवण कुमार सोनी की ओर से तैयार किए गए बोनसाई पौधों को अतिथियों को प्रदान किया गया।

ये भी रहे उपस्थित

कार्यक्रम में परिषद परिवार के हरिराम धारणिया, भोजराज सारस्वत, रामकिशोर सारडा, रामनिवास जांगिड़, बजरंगलाल शर्मा, केशव चांडक, नरेंद्र सोनी, रामानुज मालाणी, रविप्रकाश सोनी, योगेश सोनी, विकास सोनी, मंजू सारस्वत, शोभा सारडा, सुधा अग्रवाल, मधुबाला शर्मा, सरिता डागा, सागर सर्वा, साधना सर्वा, श्वेता जोशी, मनोज धारणिया, मनोज जैन, अशोक मूंदड़ा आदि उपस्थित रहे।