नागौर. डिस्कॉम की ओर शहर की बिजली व्यवस्था तो सुधर नहीं रही, लेकिन वसूली अभियान जरूर तेज कर दिया गया है। स्थिति यह हो गई है कि लाखों रुपए की बकाया राशि वालों की जगह एक हजार से ज्यादा की राशि होने पर उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए जा रहे हैं। विशेषकर वीआईपी उपभोक्ताओं की ओर डिस्कॉम ने बिलकुल ही आंख मूंद रखी है। इसके चलते रविवार को एक हजार से ज्यादा की बकाया राशि वाले 10 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए। करीब नौ लाख रुपए के राजस्व की वसूली की गई। इसके साथ ही शहर में लाउडीस्पीकर से मुनादी भी कराई जा रही है कि एक हजार से ज्यादा की राशि वाले उपभोक्ता अपनी बकाया राशि जमा कर दें, नहीं तो कनेक्शन काट दिया जाएगा।