17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नागौर

पुलिस ने रोक दिया था बेनीवाल के युवा समर्थकों का काफिला, तो जिप्सी से कूदे… देखें Live Video

नागौर में परिणामों की घोषणा के बाद बड़ी संख्या में समर्थक जुटे और जुलूस के साथ मतगणना स्थल की ओर बढ़े, जिन्हें सुरक्षा और आचार संहिता का हवाला देते हुए पुलिस कर्मियों ने रोक दिया। लेकिन जीत की खुशी के बीच बेनीवाल इसे मानने को राजी नहीं हुए। वे समर्थकों के जुलूस में जिप्सी में सवार थे।

Google source verification

नागौर में परिणामों की घोषणा के बाद बड़ी संख्या में समर्थक जुटे और जुलूस के साथ मतगणना स्थल की ओर बढ़े, जिन्हें सुरक्षा और आचार संहिता का हवाला देते हुए पुलिस कर्मियों ने रोक दिया। लेकिन जीत की खुशी के बीच बेनीवाल इसे मानने को राजी नहीं हुए। वे समर्थकों के जुलूस में जिप्सी में सवार थे। समर्थकों के वाहन बैरिकेड्स पर रुके दिखे तो वे जिप्सी के ऊपर से नीचे कूदे और समर्थकों के बीच पुलिस अ​धिकारियों से जा ​भिड़े। उन्होंने सीधे कहा कि कोई नहीं रुकेगा। सब खुशी में शामिल होंगे। सारे समर्थक उनके साथ रहेंगे। इस दौरान बेनीवाल ने पुलिस कर्मियों को कहा कि इस जीत को पचाने की को​शिश करें। किसी के इशारे पर नहीं चले। बेनीवाल पहले भी नहीं डरा और आगे भी डरेगा नहीं। तब पुलिस कर्मी और अ​धिकारी पीछे हटे। बेनीवाल के समर्थकों में अ​धिकतर संख्या युवाओं की होने से वे कहीं पीछे रहते नहीं दिख रहे थे। बाद में बेनीवाल शपथ लेने के लिए अपने समर्थकों के काफिले के साथ ही मतगणना स्थल के गेट तक पहुंचे। हनुमान इस एंट्री ने समर्थकों का जोश दोगुना कर दिया। वे देर तक ढोल की थाप पर ​थिरकते दिखे।