22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नागौर

तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचा तो यहां पर लगा दी ऑक्सीजन की फैक्ट्री, देखने उमड़ा शहर

नागौर. विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बुधवार को एक पशु मेला मैदान में 100 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर जिला कलक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने पौधा लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पौधे लगाने वालों में विशिष्ट न्यायाधीश पॉक्सो कोर्ट सतीचंद कौशिक, तालुका विधि सेवा समिति अध्यक्ष देवकुमार खत्री, अपर […]

Google source verification

नागौर. विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बुधवार को एक पशु मेला मैदान में 100 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर जिला कलक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने पौधा लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पौधे लगाने वालों में विशिष्ट न्यायाधीश पॉक्सो कोर्ट सतीचंद कौशिक, तालुका विधि सेवा समिति अध्यक्ष देवकुमार खत्री, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश संख्या दो डॉ. नरेन्द्र सिंह राठौड़, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुमन सहारण, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पूर्णिमा यादव, सिविल एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट लोकेश परिहार, अपर सिविल एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या एक अनिमेष राजपुरोहित, अपर सिविल एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या दो मोनिशा सिंह, पर्यावरण गतिविधि के अखिल भारतीय जन सम्पर्क प्रमुख गणपति हेगड़े पूर्व विद्यायक मोहन राम चौधरी, पद्मश्री हिमताराम भांभू, मंहत सूरजनाथ, उपवन संरक्षक सुनील कुमार संयुक्त, निदेशक पशुपालन डॉ. महेश मीणा आदि ने भी एक-एक पौधे लगाए।
पेड़ बहुउपयोगी है, इसको बचाना होगा
मुख्य अतिथि जिला कलक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने कहा कि अत्याधिक गर्मी बढऩे का मुख्य कारण भी पर्यावरण चक्र का बिगडऩा है। इसको संतुलित करने के लिए हमें पेड़ों को विकसित कर संरक्षित करने का कार्य प्राथमिकमता से करना होगा। अभियान शुरू हुआ है तो यह सफल भी होना चाहिए। इसके लिए कार्यक्रम में शामिल लोगों को इसे वास्तविक रूप से आगे बढ़ाने के लिए महती प्रयास करने होंगे। विशिष्ट न्यायाधीश पॉक्सो कोर्ट सतीश चंद्र कौशिक ने कहा कि हमें पेड़ लगाकर खानापूर्ति नहीं करनी है। इनकी तीन वर्ष तक सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की जानी चाहिए। पानी की व्यवस्था की जानी चाहिए। ताकि वह पेड़ बने उन्होंने कहा कि गीता में कहा गया है कि कृष्ण भगवान ने कहा मैं ही पीपल। पर्यावरणीय महत्व के साथ ही इसकी अध्यात्मिक महत्ता पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। पद्मश्री हिम्मताराम भांभू ने कहा कि पर्यावरण को नहीं संतुलित किया तो फिर अभी तो पचास डिग्री सेल्सियस तक तापमान जा रहा है, फिर यह 60 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा। ऐसा हुआ तो फिर इस धरती का पूरा जीवन चक्र ही बिगड़ जाएगा। उन्होंने कहा कि यहां पर कुल 11 हजार पौधों को लगाने का लक्ष्य सफलतापूर्वक पूर्ण करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उपवन संरक्षक सुनील कुमार ने भी पेड़ों की महत्ता पर प्रकाश डाला।


इन्होंने किया सहयोग
कृषि उपजमंडी की ओर से दो लाख 51 हजार का सहयोग किया गया। रेडक्रास सोसायटी की ओर से पानी मोटर का सहयोग दिया गया। इसी तरह रोजाना पौधों को पानी देने का जिम्मा सेंट जीवियर्स स्कूल के निदेशक शैतानराम चौधरी ने ली। इसके अलावा शिवकरण डेलू ने 11000 तथा शंकर लाल जाखड़ द्वारा 2500 की सहयोग राशि दी।
मंडल कृषि उपज मंडी के द्वारा 251000 का सहयोग रेड क्रॉस सोसाइटी ना गौर पानी की मोटर तथा पौधों को पानी पिलाने की जिम्मेदारी शैतान राम चौधरी निदेशक सेंट जिवियर्स स्कूल ने ली है शिवकरण जी डेलू द्वारा ?11000 तथा शंकर लाल जी जाखड़ द्वारा ?2500 प्र सहयोग राशि दी गई
कार्यक्रम में यह रहे मौजूद
कार्यक्रम में पर्यावरण गतिविधि के अखिल भारतीय जन सम्पर्क प्रमुख गणपति हेगड़े, पूर्व विद्यायक मोहन राम चौधरी, महंत जसनाथ आश्रम पांचला सूरजनाथ महाराज, पूर्व प्राचार्य डॉ. शंकरलाल जाखड़, जिला साक्षरता अधिकारी अर्जुन लोमरोड़ डॉ राजदीप मुंदियाड़, व्यापार संघ कृषि उपज मंडी नागौर अध्यक्ष मूलचंद भाटी, रेडक्रास सोसाइटी के अध्यक्ष रामप्रसाद मिर्धा, रोटरी क्लब अध्यक्ष विंग कमांडर पूरणमल बेनीवाल, साईं सेवा समिति के अध्यक्ष परमाराम जाखड़, दरियाव चौधरी, प्रोफेसर जगदीश, शिवकरण डेल्रू राजाराम चौधरी, हरिराम धारणिया, धर्माराम गोदारा, धर्मपाल डोगीवाल, सीताराम ताांडी, जंभेश्वर जीव रक्षा संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष रामरतन बिश्नोई, सुनीता स्वामी, प्रभुदयाल, गेनाराम गुरु, भगवानाराम गोदारा, अशोक कागसिया, रामप्रसाद, रजत खान एवं सुरेश सैनी आदि मौजूद थे।