30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नागदा
सन 1979 में इंगोरिया आ चुकीं इंदिरा गांधी, अब पोते राहुल गांधी ने किया विश्राम
Play video

सन 1979 में इंगोरिया आ चुकीं इंदिरा गांधी, अब पोते राहुल गांधी ने किया विश्राम

बडनग़र में बुधवार को राहुल का रोड-शो
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागदा

•

image

Mukesh Malavat

•

Updated: 6 Mar 2024, 1:56 AM IST

बडनग़र/इंगोरिया. राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मंगलवार शाम को बडनग़र तहसील के ग्राम इंगोरिया पहुंची। उज्जैन-बडनग़र मार्ग पर पड़ाव स्थल इंगोरिया में राहुल गांधी ने रात्रि विश्राम किया। यहां सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम थे। डाग स्क्वायड, स्पेशल सुरक्षा फोर्स सहित पुलिस बल भारी संख्या में मौजूद रहा। बता दे कि इंदिरा गांधी तत्कालीन प्रधानमंत्री थी जब 30 दिसंबर 1979 में इंगोरिया में आ चुकी हैं। अब उनके पोते राहुल गांधी ने यहां रात्रि विश्राम किया।
आज बडनग़र में राहुल का रोड-शो- राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बुधवार सुबह 8 बजे से इंगोरिया से शुरू होकर बडनग़र पहुंचेगी। सुबह 9 बजे बडनग़र में कोर्ट चौराहा में रोड-शो होगा। यात्रा इंगोरिया से शुरू होकर सरसाना, धुरेरी, राजोटा, सातवामिल, खरसौदखुर्द, रसूलाबाद, मौलाना होकर कोर्ट चौराहा, डायवर्शन मार्ग, हजारी बाग बस स्टैंड पहुंचेगी। संगम चौराहा पर रोड शो होगा। सुबह 11.30 बजे राहुल गांधी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता बदनावर में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे। पूर्व विधायक मुरली मोरवाल ने बताया कि इंगोरिया में राहुल गांधी ने डोम में बुलाकर मुझसे चर्चा की जिसमें बडनग़र विधानसभा के संबंध में संपूर्ण जानकारी और बुधवार को बडनग़र में होने वाले रोड शो को लेकर जानकारी ली। रात्रि विश्राम के दौरान दिग्विजयसिंह, जयराम रमेश, अशोक यादव, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी मौजूद थे।