30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नागदा
वीडियो…. जमीन विवाद में दबंगों ने दलित परिवार के साथ नाबालिग पर लट्ठ बरसाए
Play video

वीडियो…. जमीन विवाद में दबंगों ने दलित परिवार के साथ नाबालिग पर लट्ठ बरसाए

बच्ची आईसीयू में भर्ती, माता-पिता के साथ बहन भी घायल
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागदा

•

image

Mukesh Malavat

•

Updated: 8 Dec 2023, 2:25 AM IST

उज्जैन. जमीन विवाद को लेकर दबंगों ने दलित परिवार पर लट्ठ से हमला कर दिया। खेत पर हुए इस विवाद में दबंगों ने नाबालिग को भी नहीं छोड़ा, माता-पिता को बचाने आई नाबालिग विष्णु (17) पिता गोपाल मोंगिया को भी सिर और शरीर पर ल_ मारकर बुरी तरह घायल कर दिया, जिसे गंभीर हालत में माधवनगर थाना के आईसीयू में भर्ती कराया। हमलावरों ने उसकी बहन अनिता पति प्रेमसिंह, पिता गोपाल मोंगिया, मां लाडक़ुंवर (55) को ल_ से बुरी तरह पीटा। मारपीट में अनिता, विष्णु और महिला लाडक़ुंवर की हालत गंभीर है। नाबालिग को आईसीयू में भर्ती कराया।
मारपीट की घटना का वीडियो भी गुरुवार देर रात को वायरल हुआ। माकड़ौन थाना पुलिस ने बताया, आरोपी शिवलाल गुर्जर, जगदीश पिता उमरावसिंह गुर्जर, बद्रीलाल पिता उमराव गुर्जर, अजय पिता बद्रीलाल गुर्जर और हुकमसिंह पिता माधव गुर्जर सभी निवासी गांव टांडा के खिलाफ मारपीट सहित अनुसूचित जनजाति अधिनियम धारा 1985 और संशोधित 2015 के तहत केस दर्ज किया है। दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है, जबकि अन्य की तलाश की जा रही है।