29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नागदा
वीडियो : अस्पताल की ऐसी दशा… मरीजों के बेड पर आराम फरमा रहे श्वान
Play video

वीडियो : अस्पताल की ऐसी दशा… मरीजों के बेड पर आराम फरमा रहे श्वान

बडनग़र के शासकीय अस्पताल में अव्यवस्था का वीडियो वायरल, कर्मचारी नदारद तो गंदगी भी दिख रही
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागदा

•

image

Mukesh Malavat

•

Updated: 10 Mar 2024, 8:08 PM IST

उज्जैन. बडनग़र के सरकारी अस्पताल में फैली अव्यवस्थाओं को उजागर करने वाला एक वीडियो वायरल हुआ है। अस्पताल में जिस बेड पर मरीज होना चाहिए वहां पर श्वान बैठा हुआ है। कर्मचारी नदारद है तो परिसर में गंदगी फैली हुई है। आरोप है कि अस्पताल में लंबे समय से अव्यवस्था है लेकिन इसमें सुधार नहीं किया जा रहा है।
सरकारी अस्पताल को लेकर वायरल हुआ वीडियो शनिवार का होना बताया जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि स्टॉफ की कुर्सी खाली पड़ी है। अस्पताल में एक भी मरीज नहीं है और बेड अस्त-व्यस्त है। वहीं एक कमरे में बेड पर श्वान सोया हुआ है। खाली अस्पताल में पंखे चल रहे है। वहीं अस्पताल के आसपास गदंगी भी पड़ी हुई है। हालांकि वीडियों में किसी की आवाज नहीं है लेकिन स्थानीय लोग बता रहे हैं अस्पताल में अव्यवस्था फैली हुई है। जिम्मेदारी अधिकारी का अस्पताल को लेकर ध्यान नहीं है। पूर्व में भी अस्पताल में आवारा श्वान व जानवर प्रवेश कर चुके हैं। अस्पताल के बिगड़ी हालत को लेकर लोगों ने एसडीएम व अन्य अधिकारियों को शिकायत भी कर चुके है। बावजूद इसके अस्पताल में हालत सुधर नहीं रहे हैं। इस संबंध में एसडीएम शिवानी तरोटिया का कहना है मेरी जानकारी में मामला नहीं है। मैं स्वयं आज अस्पताल का निरीक्षण करुंगी।