27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राष्ट्रीय
Weather Update Today: फिर बारिश,बाढ़ और तबाही से सावधान ! पहाड़ी क्षेत्रों में अब भी खतरा बरकरार ! इन राज्यों में बड़ा अलर्ट जारी
Play video

Weather Update Today: फिर बारिश,बाढ़ और तबाही से सावधान ! पहाड़ी क्षेत्रों में अब भी खतरा बरकरार ! इन राज्यों में बड़ा अलर्ट जारी

Weather Update Today: कुछ राज्य अब भी ऐसे हैं, जहां लोगों को बाढ़ बारिश के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों में बादल फटने की आशंका से भी लोग डरे हुए हैं, वहीं राजस्थान के भी कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश होने की संभावना है
Google source verification

India’s Today Weather: देश के पहाड़ी इलाकों में अब भी मॉनसून (Weather Update Today) की बारिश जारी है। हालांकि, मैदानी इलाकों में अब बारिश का सिलसिला कम होने लगा है। हालांकि, कुछ राज्य ऐसे भी हैं, जहां लोगों को बाढ़ बारिश के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उत्तराखंड (Uttarakhand Weather Update),हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh Weather Update) और जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों में बादल फटने की आशंका से भी लोग डरे हुए हैं। पिछले कुछ समय में यहां हुई घटनाओं ने लोगों को डरा दिया है। राजस्थान (Rajasthan Weather Update) में बीते चौबीस घंटे में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में कई स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो तीन दिन राज्य के उदयपुर और जोधपुर संभाग के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं कोटा, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, बीकानेर संभाग में कहीं कहीं हल्की-मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, बिहार, हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh Weather Update),आंतरिक कर्नाटक, जम्मू कश्मीर-लद्दाख, मध्य प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, पंजाब, सौराष्ट्र और कच्छ, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तेलंगाना और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है, देखिए देशभर का मौसम अपडेट,पत्रिका के लिए कृपाशंकर शर्मा की रिपोर्ट (Kripashankar sharma)