देश में मानसून (Monsoon 2025) फिर सक्रिय हो गया है। बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन चुका है, जो अगले 24 घंटों में और अधिक प्रभावशाली होने की संभावना है। इसके असर से आगामी दो दिनों में उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत में भारी से बहुत भारी वर्षा (Heavy Rain) जारी रह सकती है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh Weather News Today), उत्तराखंड (Uttarakhand Weather News Today), छत्तीसगढ़ (chhattisgarh weather) और ओडिशा (Odisha Weather News Today) के कुछ हिस्सों में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं, कोंकण, गोवा (goa weather today), गुजरात (Gujarat Weather) और मध्य महाराष्ट्र (maharashtra weather news today live) में भी 2 से 6 सितंबर के बीच भारी से अत्यधिक भारी वर्षा का दौर देखने को मिल सकता है। पिछले 24 घंटों की बात करें तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश (up weather report today)और ओडिशा में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश 210 मिलीमीटर दर्ज की गई। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब (punjab flood), हरियाणा (haryana weather), पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान (Rajasthan Weather), विदर्भ, छत्तीसगढ़ और गंगीय पश्चिम बंगाल में 120 से 200 मिलीमीटर यानी बहुत भारी वर्षा हुई। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir Weather Update Today), पश्चिमी राजस्थान, मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh Weather), अंडमान-निकोबार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल-सिक्किम, झारखंड, मणिपुर, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 70 से 110 मिलीमीटर यानी भारी वर्षा रिकॉर्ड की गई। बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में बना निम्न दबाव क्षेत्र अब ओडिशा की ओर बढ़ रहा है और अगले 24 घंटों में और अधिक मजबूत हो सकता है। दक्षिण हरियाणा में ऊपरी हवा का चक्रवात सक्रिय है।