16 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राष्ट्रीय
7 से 9 अप्रैल तक सावधान! आंधी-तूफान और बारिश का बड़ा अलर्ट
Play video

7 से 9 अप्रैल तक सावधान! आंधी-तूफान और बारिश का बड़ा अलर्ट

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, यह विक्षोभ भारत के करीब 30-40 प्रतिशत क्षेत्र को प्रभावित करेगा। इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में दो पश्चिमी विक्षोभ एक के बाद एक आ रहे हैं, जिनकी सबसे तेज गतिविधि 7 और 8 अप्रैल को रहेगी। इसके असर से तेज हवाओं के साथ बारिश और कई जगह ओले गिरने की भी संभावना है।
Google source verification

भारत

image

Darsh Sharma

Apr 06, 2026

एक के बाद एक लगातार सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ ने उत्तर भारत में गर्मी का असर कम कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि 7 से 9 अप्रैल के बीच नया पश्चिमी विक्षोभ पूरे देश के मौसम को अस्त-व्यस्त कर सकता है। इस मौसमी सिस्टम के कारण दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान समेत कई राज्यों में तेज आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की संभावना है। पहाड़ी राज्यों जैसे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में मौसम का मिजाज सबसे ज्यादा बिगड़ा रहेगा। जहां बारिश के साथ ओले गिरने का भी डर है। यही नहीं, झारखंड, मध्य प्रदेश और पूर्वोत्तर भारत में भी गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इस दौरान चलने वाली तेज हवाएं और ओलावृष्टि फसलों और संपत्तियों को नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए विभाग ने लोगों को घरों में रहने और किसानों को अपनी उपज बचाने की सलाह दी है।