14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राष्ट्रीय

ट्रेन के आगे कूदे जीजा-साली,उड़े चीथड़े… वजह कर देगी हैरान

रितेश सिंह के भाई ने उसके बाएं कान के पीछे तिल और कपड़ों से पहचान की, जबकि मुस्कान की मां ने बेटी के कपड़ों के आधार पर उसकी शिनाख्त की।

Google source verification

भारत

image

Darsh Sharma

Jan 16, 2026

उत्तरप्रदेश के हरदोई में एक प्रेमी जोड़े ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। गुरुवार रात करीब 2:15 बजे घने कोहरे के बीच युवक और युवती हाथ पकड़कर रेलवे ट्रैक पर खड़े हो गए। इसके बाद तेज रफ्तार ट्रेन उनके ऊपर से गुजर गई। हादसा इतना भयावह था कि शवों के चीथड़े उड़ गए और पहचान करना लगभग नामुमकिन हो गया। ट्रेन को 45 मिनट तक रोका गया और पुलिस क्षत-विक्षत शवों को पॉलिथीन में भरकर ले गई। करीब 15 घंटे बाद परिजन मौके पर पहुंचे। मृतकों की पहचान 28 वर्षीय रितेश सिंह और मुस्कान के रूप में हुई.. जो रिश्ते में जीजा साली थे। शरीर की हालत इतनी खराब थी कि चेहरा पहचान में नहीं आ रहा था।