25 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राष्ट्रीय
सावधान.! फिर पलटी मारेगा मानसून, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
Play video

सावधान.! फिर पलटी मारेगा मानसून, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

आईएमडी के मुताबिक अगले दो से तीन दिनों में पूर्वोत्तर भारत और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।

Google source verification

भारत

image

Darsh Sharma

Sep 15, 2025

साल 2025 के मानसून ने पूरे देश को भिगो दिया है। कई राज्यों में अतिवर्षा के कारण भारी नुकसान हुआ है। अब मानसून जाने को है। पिछले कुछ दिनों से बारिश का दौर कमजोर होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। मौसम विभाग का नया अलर्ट इस राहत को आफत में बदलने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून जाते जाते एक बार फिर पलटी मारेगा। ऐसे में कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) का अनुमान है कि देश के कई राज्यों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। इसके चलते 15 से लेकर 21 सितंबर तक कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने की उम्मीद है। उत्तर, पूर्वी, पूर्वोत्तर, मध्य,पश्चिम और दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है।

आईएमडी के मुताबिक अगले दो से तीन दिनों में पूर्वोत्तर भारत और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। जबकि उत्तरी कोंकण और उत्तरी मध्य महाराष्ट्र में कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश हो सकती है। वहीं, राजस्थान, पंजाब और गुजरात से मानसून की वापसी की शुरुआत के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो गई हैं। इसके चलते देश के कई हिस्सों में फिर से मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग ने राजस्थान और दिल्ली में कुछ इलाकों में आने वाले एक दो दिनों में बारिश होने का अलर्ट दिया है। जबकि उत्तरप्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भी कुछ इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। आईएमडी के मुताबिक 15 से 17 सितंबर के दौरान अरुणाचल प्रदेश, 15 से 21 सितंबर के दौरान असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश हो सकती है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय