30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राष्ट्रीय
पश्चिम बंगाल के उपनगरों में बरसे मेघ, नौ से भारी बारिश की संभावना
Play video

पश्चिम बंगाल के उपनगरों में बरसे मेघ, नौ से भारी बारिश की संभावना

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में शनिवार दोपहर कुछ देर के लिए जमकर मेघ बरसे। रास्ते पर पानी भर गया। कामकाजी लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। इतनी तेज बारिश हुई कि कुछ समय से लिए लोगों में दुबक गए। अब मौसम विभाग ने राज्य के दक्षिणी हिस्सों में नौ सितंबर से भारी बारिश की संभावना है, क्योंकि निम्न दबाव का क्षेत्र और तीव्र होकर अवदाब में बदल जाएगा।

Google source verification

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में शनिवार दोपहर कुछ देर के लिए जमकर मेघ बरसे। रास्ते पर पानी भर गया। कामकाजी लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। इतनी तेज बारिश हुई कि कुछ समय से लिए लोगों में दुबक गए। अब मौसम विभाग ने राज्य के दक्षिणी हिस्सों में नौ सितंबर से भारी बारिश की संभावना है, क्योंकि निम्न दबाव का क्षेत्र और तीव्र होकर अवदाब में बदल जाएगा। विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के उत्तर में बना कम दबाव का क्षेत्र उत्तर की ओर बढऩे और बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पूर्व तथा पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों में इसके अवदाब क्षेत्र में बदलने की संभावना है। पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, उत्तर और दक्षिण 24 परगना तथा झारग्राम जिले में नौ और 10 सितंबर को भारी बारिश की संभावना है।
मछुआरों को समुद्र तटों पर न जाने की सलाह
मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि दक्षिण बंगाल के अन्य जिलों में भी इस अवधि के दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने मछुआरों को 8-10 सितंबर तक पश्चिम बंगाल-ओडिशा के तटों पर न जाने की सलाह दी है क्योंकि इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती हैं, जो कभी-कभी 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती है।