Mirchi Gang in Delhi: लाल मिर्च आखों में झोंक कर सरेआम भरे बाजार लूट मचा रहे ये लोग हैं मिर्ची गैंग के खौफनाक सदस्य, देश की राजधानी अपराध की राजधानी बनती जा रही है, अपराधी यहां बैखोफ वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस लकीर पीटती नजर आती है, ताजा मामला आप में भी खौफ पैदा कर देगा, एक बार फिर दिल्ली (Delhi Crime News) से दहशत भरी वारदात सामने आई है, देश की राजधानी दिल्ली से लूट का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहांगीरपुरी इलाके में एक बार फिर कुख्यात ‘मिर्ची गैंग’ ने आतंक मचाया, ई ब्लॉक में करीब 7:30 बजे चार से पांच बदमाश स्कूटी और अन्य बाइक पर सवार होकर पहुंचे. आरोप है कि उन्होंने एक किराना दुकानदार की आंखों में मिर्च पाउडर फेंका, जिससे वह तड़प उठे, इसी मौके का फायदा उठाकर बदमाशों ने दुकान में रखी नकदी और सामान लूट लिया. घटना के बाद पीड़ित दुकानदार ने शोर मचाया, लेकिन आरोपी कुछ ही सेकंड में भाग निकले. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस गैंग ने पहले भी इसी तरह की वारदातें की हैं, जिसमें मिर्च पाउडर का इस्तेमाल कर शिकार को अंधा कर लूटपाट की जाती है, सूचना मिलने पर जहांगीरपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि संदिग्धों की पहचान के लिए इलाके में छापेमारी की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इस वारदात से स्थानीय व्यापारी दहशत में हैं और सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं…. ऐसे लोगों पर कार्रवाई होनी बेहद जरूरी है ऐसे लोग जब भी दिखें तुरंत पुलिस को सूचित करें, आपके सामने वारदात हो रही है तो पीड़ित का सहयोग करें अपराधियों को रोकने का प्रयास करें… सतर्क रहें, सावधान रहें…. पत्रिका के लिए कृपाशंकर शर्मा की रिपोर्ट