देशभर में मानसून (Monsoon Update 2025) अपने चरम पर है। पहाड़ों से लेकर मैदान तक मेघ मल्हार (Heavy Rain) है। दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR Weather News Today) और आसपास के इलाकों में सोमवार सुबह से ही बारिश (Rain) जारी है। दिल्ली (Delhi Rain) में शनिवार से बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार को भी बादल छाए रहने और मध्यम बारिश के आसार (IMD Alert) जताए हैं। राजस्थान (Rajasthan Weather) में 26 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। यूपी (UP Weather Report Today)-बिहार (Bihar Weather News Today) के कई हिस्सों में भी बारिश की संभावना है। पहाड़ों में लगातार आफती बरसात (Flood) का दौर जारी है। वहीं, गुजरात (Gujarat Weather) में 30 अगस्त तक बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir Weather Update Today) में भी आंधी (Storm)और भारी बारिश की चेतावनी देते हुए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट (Red Alert) जारी किया है। यहां रविवार को भी जमकर बारिश हुई थी और बादल फटने (Cloudburst) का डर बना हुआ है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh Weather News Today), पंजाब (Punjab Weather), हरियाणा (Haryana Weather), चंडीगढ़ (Chandigarh Weather News Today) और उत्तराखंड (Uttarakhand Weather News Today) में भी भारी बारिश के आसार जताए हैं। ओडिशा (Odisha Weather News Today) के लिए भी ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया गया है। मध्य और पूर्वी भारत के अधिकतर राज्यों में बारिश की चेतावनी के साथ येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया गया है। तमिलनाडु और मिजोरम में मौसम सामान्य रहने के आसार हैं।