26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राष्ट्रीय
जाते-जाते तांडव करेगा मानसून, इन राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट
Play video

जाते-जाते तांडव करेगा मानसून, इन राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट

मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों तक मौसम की लुकाछुपी लगातार जारी रहेगी। पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश, भूस्खलन, वज्रपात के कारण विभाग ने कई जिलों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है।
Google source verification

भारत

image

Darsh Sharma

Sep 13, 2025

देशभर से मानसून सितंबर के अंतिम सप्ताह में विदाई ले लेगा। लेकिन, अभी बचे हुए दिनों में मानसून अपना प्रचंड रूप दिखाने के लिए तैयार है। पूरे देश में आने वाले 4 से 5 दिनों में भारी से भारी वर्षा होने वाली है। मौसम विभाग ने इसके लिए चेतावनी भी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक कमजोर पड़े मानसून की 15 सितंबर से देशभर में वापसी होने जा रही है। बंगाल की खाड़ी में नया लो-प्रेशर एरिया बनने से देश के कई हिस्सों में एक बार फिर जोरदार बारिश का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों तक मौसम की लुकाछुपी लगातार जारी रहेगी। पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश, भूस्खलन, वज्रपात के कारण विभाग ने कई जिलों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं अगर मैदानी इलाकों की बात करें तो बिहार, उत्तरप्रदेश में भयंकर बारिश, वज्रपात का अलर्ट जारी कर दिया है।