26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राष्ट्रीय
अगले 3 दिन भारी बारिश.! इन राज्यों में IMD का अलर्ट
Play video

अगले 3 दिन भारी बारिश.! इन राज्यों में IMD का अलर्ट

24 से 27 जनवरी के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में सुबह और रात के समय 'घना से बहुत घना' कोहरा छाए रहने की संभावना है।
Google source verification

भारत

image

Darsh Sharma

Jan 24, 2026

देश के कई राज्यों में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। राजधानी दिल्ली सहित कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं से पारा गिर गया है। इस कारण अचानक सर्दी में इजाफा हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अगले पांच दिनों तक बारिश की चेतावनी जारी की है। उत्तर भारत के 17 शहरों में शीतलहर का अलर्ट भी जारी किया गया है। आईएमडी के मुताबिक 24 और 28 जनवरी के आसपास एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत को प्रभावित करेगा। इसके चलते दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और कश्मीर में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल सकता है। इस दौरान इन राज्यों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। आईएमडी के अनुसार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय