28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राष्ट्रीय
2, 3 और 4 अप्रेल को भारी बारिश, इन राज्यों में IMD का अलर्ट
Play video

2, 3 और 4 अप्रेल को भारी बारिश, इन राज्यों में IMD का अलर्ट

मैदानी क्षेत्रों में भी मौसम करवट लेने वाला है। दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 3 और 4 अप्रैल को हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।
Google source verification

भारत

image

Darsh Sharma

Apr 01, 2026

अप्रेल माह की शुरुआत के साथ ही देशभर में मौसम का मिजाज बदल रहा है। देश के कई राज्यों में गर्मी बढ़ने की बजाय तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। इसके पीछे लगातार सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ को अहम वजह बताई जा रही है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कई राज्यों के लिए अगले कुछ दिनों में मौसम को लेकर अहम चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, 2 अप्रेल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसका व्यापक असर उत्तर भारत के मैदानी और पहाड़ी इलाकों में देखने को मिलेगा। आईएमडी के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में 3 और 4 अप्रैल को हल्की से मध्यम बारिश के साथ बर्फबारी और ओलावृष्टि की संभावना है। विभाग ने इन तारीखों के लिए विशेष ओलावृष्टि अलर्ट भी जारी किया है। उत्तराखंड में 3 से 6 अप्रैल के बीच कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार 40-50 किमी प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय