27 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राष्ट्रीय
पीएम मोदी ने कैसे ट्रंप के आगे किया सरेंडर, राहुल गांधी ने बताया सच, सबूत होने का किया दावा!
Play video

पीएम मोदी ने कैसे ट्रंप के आगे किया सरेंडर, राहुल गांधी ने बताया सच, सबूत होने का किया दावा!

बजट सत्र में राहुल गांधी सरकार पर आक्रामक है। पहले पूर्व सेना प्रमुख नरवणे की किताब और अब एपस्टीन फाइल को लेकर वो मोदी सरकार को टारगेट कर रहे हैं। ऐसे में अब ये देखना होगा कि सरकार राहुल गांधी के आरोपों को कैसे डिफेंड करती है।
Google source verification

भारत

image

Darsh Sharma

Feb 11, 2026

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का दावा है कि पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आगे सरेंडर कर दिया है। बाकायदा उन्होंने इसके सबूत देने की भी बात कही है। संसद के बाहर ही नहीं, लोकसभा के अंदर भी राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर देश को बेचने का आरोप लगाया। राहुल गांधी के आरोपों पर भाजपा भड़क गई। केन्द्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, पीयूष गोयल और अश्विनी वैष्णव ने राहुल गांधी पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। रिजिजू ने ट्रेड डील को बकवास कदम बताने वाले राहुल के बयान पर एतराज जताया और मांग की कि हाउस की कार्यवाही से असंसदीय भाषा को हटाया जाए। वहीं, अश्विनी वैष्णव ने दावा किया कि भारत का डेटा पूरी तरह सुरक्षित है। कुल मिलाकर, ये साफ है कि बजट सत्र में राहुल गांधी सरकार पर आक्रामक है। पहले पूर्व सेना प्रमुख नरवणे की किताब और अब एपस्टीन फाइल को लेकर वो मोदी सरकार को टारगेट कर रहे हैं। ऐसे में अब ये देखना होगा कि सरकार राहुल गांधी के आरोपों को कैसे डिफेंड करती है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय