11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘कांग्रेस ने 2013 में ही बेच दिया था देश!’ WTO समझौते पर वित्त मंत्री का वो खुलासा, जिससे सन्न रह गया विपक्ष

लोकसभा में केंद्रीय बजट 2026-27 पर हुई आम चर्चा पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने लोकसभा में राहुल गांधी के ‘देश बेचने’ वाले बयान पर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अभी तक किसी ऐसे शख्स का जन्म नहीं हुआ, जो देश को बेच सके।

2 min read
Google source verification
Union Budget 2026

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Photo-IANS)

Nirmala Sitharaman attacks Congress: लोकसभा में केंद्रीय बजट 2026-27 पर आम चर्चा के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने विपक्षी नेताओं पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘देश बेचने’ वाले बयान पर कड़ा जवाब देते हुए कहा, 'अभी तक ऐसा कोई व्यक्ति जन्मा ही नहीं है, जो भारत को बेच सके।' वित्त मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कभी ऐसा नहीं करेंगे और किरेन रिजिजू का बयान सही है कि ‘माई का लाल’ अभी तक जन्मा नहीं है।

राहुल गांधी के आरोपों को किया खारिज

राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए निर्मला सीतारमण ने कहा कि राहुल तरह-तरह की बातें करते हैं। उन्होंने चेयर पर बैठे जगदम्बिका पाल को अपनी पार्टी का नेता बताया और बिट्टू को देशद्रोही कहा। डेटा लोकलायजेशन पर राहुल की चिंता को खारिज करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार डेटा सेंटर के लिए प्रावधान कर रही है ताकि डेटा भारत में ही रहे और युवाओं को रोजगार मिले।

'बंगाल में बम चलता है, कानून नहीं'

महिला सुरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने पश्चिम बंगाल सरकार पर तीखा प्रहार किया। कहा कि एक महिला मुख्यमंत्री महिलाओं को रात में घर से न निकलने की सलाह दे रही है, जबकि कानून व्यवस्था ठीक नहीं कर रही। कोलकाता रेप मामले पर एक सांसद के बयान ‘अगर दोस्त ही गुनहगार निकला तो क्या करें’ का जिक्र करते हुए उन्होंने अभिषेक बनर्जी के बयान पर कटाक्ष किया कि कानून बनाया, गवर्नर को भेजा, राष्ट्रपति के पास पेंडिंग है। निर्मला ने कहा, 'बंगाल में बम चलता है, कानून नहीं।'

वित्त मंत्री का कम्युनिस्ट शासित राज्यों पर हमला

कम्युनिस्ट शासित राज्यों पर निशाना साधते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि कम्युनिस्टों के राज में कानून व्यवस्था इतनी खराब होती है कि निवेश नहीं आता। केरल में एक इंडस्ट्री ग्रुप ने करोड़ों का निवेश हटा लिया। एनसीआरबी के आंकड़ों का हवाला देते हुए उन्होंने बताया कि अनुसूचित जातियों के खिलाफ अपराध दर केरल में सबसे ज्यादा है—प्रति लाख आबादी पर 661 मामले। अनुसूचित जनजातियों के खिलाफ भी अपराध दर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

कांग्रेस ने किया था डब्ल्यूटीओ समझौता

कांग्रेस पर सबसे बड़ा हमला डब्ल्यूटीओ समझौते को लेकर किया। निर्मला सीतारमण ने कहा कि 2013 में बाली में कांग्रेस सरकार ने ट्रेड फैसिलिटेशन समझौता किया, जिसके तहत जनवरी 2017 से भारत किसानों से अनाज नहीं खरीद पाता और राशन नहीं दे पाता। प्रधानमंत्री मोदी ने इसे हटाया, वरना किसान सड़क पर आ जाते। उन्होंने कहा, देश, गरीब और किसानों को बेचने वाले कांग्रेस के लोग हैं।

2009 के शर्म अल शेख समझौते का जिक्र करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि मनमोहन सिंह ने पाकिस्तान के आतंकवाद को दरकिनार कर डील की। आज वही लोग नेगोशिएशन का ज्ञान दे रहे हैं।