आज है 20 अप्रैल 2024 और वार है शनिवार। पत्रिका की कड़क मॉर्निंग में आप सबका स्वागत है। तो चलिए सुनते है आज की बड़ी खबरें जिन पर रहेगी लोगों की नजर
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज कर्नाटक के बेंगलुरु और चिक्काबल्लापुरा में एक जनसभा को करेंगे संबोधित
आज अमित शाह कोटा में करेंगे जनसभा, बीजेपी प्रत्याशी ओम बिरला के समर्थन में करेंगे वोट की अपील
आज पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आएंगे अमरोहा, एक जनसभा को करेंगे संबोधित, उसके बाद आएंगे मेरठ, हापुड़ रोड के नजदीक बिजली बंबा बाईपास में इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार के समर्थन में चुनावी रैली को करेंगे संबोधित
आईपीएल 2024 में आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा दिल्ली और हैदराबाद के बीच मुकाबला
इसके साथ जान लेते हैं अब तक की बड़ी खबरें कि कब कहां किसने क्या किया…………..
लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण का हुआ मतदान, 21 राज्यों की 102 सीटों के लिए डाले वोट, मतदाताओं में नजर आया उत्साह , राजस्थान-एमपी में गिरा वोटिंग परसेंटेज, बंगाल में बढ़ा
पीएम मोदी ने पाकिस्तान पर साधा निशाना, कहा- जो देश आतंक फैलाता था, वह अब आटे के लिए तरस रहा
जोधपुर के भोपालगढ़ में गरजे अमित शाह, रैली को संबोधित करते हुए कहा, कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष कहते हैं कि राजस्थान वालों का कश्मीर से क्या लेन-देन। खरगे जी इतिहास उठा कर देख लो। राज्य कोई भी हो जब देश की सीमाओं पर हमला हुआ, मेरे राजस्थान के जवानों ने शहादत दी है
आप नेता आतिशी ने प्रधानमंत्री पर लगाए गंभीर आरोप, अरविंद केजरीवाल को जेल में मारने की साजिश रच रहे PM मोदी
बसपा ने 11 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार किए घोषित, वाराणसी व फिरोजबाद के प्रत्याशी बदले
ईरानी दूतावास में विस्फोटक लेकर घुसा युवक, फ्रांसीसी पुलिस ने किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी
केजरीवाल ने ED के दावे का किया खंडन, ’48 बार घर के बने भोजन में से केवल तीन बार आम आया’
इस्राइल-ईरान संघर्ष के बीच एयर इंडिया का बड़ा फैसला, तेल अवीव की सभी उड़ानों को 30 अप्रैल तक रोका
मुख्यमंत्री केजरीवाल की सेहत पर सियासत गर्माई, उपराज्यपाल ने 24 घंटे में रिपोर्ट मंगवाई
नागौर में RLP कार्यकर्ताओं और बीजेपी समर्थकों के बीच झड़प, तेजपाल मिर्धा घायल