Video : कूनो नेशनल पार्क में छोड़े गए दक्षिण अफ्रीका से लाए गए 12 चीते, भारत में अंतिम चीते की मृत्यु कब हुई जानें
मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दक्षिण अफ्रीका से लाए गए 12 चीतों की दूसरी खेप को मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा। साथ में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव भी थे। आधिकारिक सूचना के अनुसार, 12 चीतों में से सात नर और पांच मादा चीतों को अपना नया ठिकाना मिल गया। यह चीते भारतीय वायुसेना के सी-17 ग्लोबमास्टर विमान ग्वालियर हवाईअड्डे पर पहुंचे। सितंबर 2022 में, नामीबिया से आठ चीते भारत लाए गए थे। दक्षिण अफ्रीका से 12 चीतों का स्थानांतरण केंद्र से विचार किए जाने के तीन साल बाद हुआ है। 1947 में भारत में अंतिम चीता की मृत्यु हुई और 1952 में इस प्रजाति को देश से विलुप्त घोषित कर दिया गया।