14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राष्ट्रीय

LPG Cylinder Price: PM MODI ने दिया तोहफा, LPG Gas Cylinder हुआ इतना सस्ता

LPG Cylinder Price: PM MODI ने दिया तोहफा, LPG Gas Cylinder हुआ इतना सस्ता

Google source verification

LPG Cylinder Price: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की महिलाओं को बड़ी सौगात देने का ऐलान किया। पीएम मोदी ने घोषणा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट देने का फैसला किया है। इस बात की जानकारी पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर दी है। पीएम मोदी ने कहा कि महिला दिवस के अवसर पर आज हमने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट का बड़ा फैसला किया है। इससे नारी शक्ति का जीवन आसान होने के साथ ही करोड़ों परिवारों का आर्थिक बोझ भी कम होगा। यह कदम पर्यावरण संरक्षण में भी मददगार बनेगा, जिससे पूरे परिवार का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा। इससे पहले सरकार ने कैबिनेट मीटिंग में फैसला करते हुए उज्जवला योजना के तहत एलपीजी सिलेंडर पर मिलने वाली 300 रुपये की सब्सिडी एक साल के लिए बढ़ा दी थी। इससे करीब 10 लाख लाभार्थियों को फायदा मिलेगा। इन लाभार्थियों को साल के 12 सिलेंडर पर सब्सिडी मिलेगी।