27 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राष्ट्रीय
मोदी सरकार का दिवाली गिफ्ट, कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले.! जानिए कितना मिलेगा बोनस.?
Play video

मोदी सरकार का दिवाली गिफ्ट, कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले.! जानिए कितना मिलेगा बोनस.?

रेलवे कर्मचारियों को बोनस के अलावा मोदी कैबिनेट ने कई अहम फैसले लिए।
Google source verification

भारत

image

Darsh Sharma

Sep 24, 2025

दिवाली और छठ पूजा से पहले मोदी सरकार ने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। पीएम मोदी की अध्यक्षता वाली केन्द्रीय कैबिनेट ने बुधवार को रेलवे कर्मचारियों के बोनस पैकेज को मंजूरी दे दी है। इसके बाद करीब 10 लाख 91 हजार रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस मिलेगा। इसके लिए 1,865.68 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं। बोनस की घोषणा के बाद प्रत्येक रेलवे कर्मचारी को अधिकतम 17 हजार 951 रुपए की बोनस राशि मिलेगी। ये बोनस ट्रैक मेंटेनर, लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर, स्टेशन मास्टर, सुपरवाइजर, टेक्नीशियन, पॉइंट्समैन और अन्य ग्रुप-सी कर्मचारियों को दिया जाएगा। रेल मंत्रालय ने कहा कि ये भुगतान दिवाली से पहले पूरा होगा, जिससे कर्मचारियों को त्योहारी सीजन में आर्थिक राहत मिलेगी।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय