26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राष्ट्रीय
विदाई के बाद मानसून का यू टर्न, इन राज्यों में होगी भारी बारिश
Play video

विदाई के बाद मानसून का यू टर्न, इन राज्यों में होगी भारी बारिश

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक ओडिशा और छत्तीसगढ़ के ऊपर बना गहरा निम्न दबाव का क्षेत्र कई राज्यों में भारी बारिश करा सकता है। ऐसे में राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और मध्य प्रदेश के कई जिलों में मूसलाधार बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं, पहाड़ों पर तेज बारिश के साथ बर्फबारी की भी संभावना है।
Google source verification

भारत

image

Darsh Sharma

Oct 06, 2025

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मानसून की विदाई के बाद मानसून ने यू टर्न लिया है। पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, गुजरात और बिहार में जमकर बारिश हो रही है। दिल्ली-एनसीआर में रविवार रात भारी बारिश हुई। इसके चलते सोमवार सुबह से आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। तापमान में भी काफी गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में एक शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो गया है। इसका असर दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) पर पड़ रहा है। इसके चलते ही मौसम में बदलाव हुआ है। एक बार फिर बारिश का दौर वापस आ गया है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और बिहार में अगले तीन दिनों (7 से 9 अक्टूबर) तक बारिश कहर बरपा सकती है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ 4 अक्टूबर से सक्रिय हो चुका है, अगले कुछ दिनों तक इसका असर जारी रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक ओडिशा और छत्तीसगढ़ के ऊपर बना गहरा निम्न दबाव का क्षेत्र कई राज्यों में भारी बारिश करा सकता है। ऐसे में राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और मध्य प्रदेश के कई जिलों में मूसलाधार बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं, पहाड़ों पर तेज बारिश के साथ बर्फबारी की भी संभावना है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय