10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राष्ट्रीय

रुझानों में बहुमत मिलने के बाद बिहार में डबल सेंचुरी की तरफ एनडीए.. जीत का नीतीश-मोदी फॉर्मूला

मतदान के बाद के लगभग सभी सर्वेक्षणों ने NDA की जीत का अनुमान जताया था, और नतीजे भी उसी तरफ जाते नजर आ रहे हैं। नतीजों से पहले राजद नेता तेजस्वी यादव ने सरकार बनाने का दावा किया था, हालांकि उनकी पार्टी की हालत खराब ही नजर आ रही है।

Google source verification

भारत

image

Darsh Sharma

Nov 14, 2025

बिहार में विधानसभा चुनावों के दौरान पड़े मतों की गिनती शुरू हो गई है। सुबह आठ बजे से ही मतों की गणना जारी है। इस बीच बिहार में एक बार फिर से एनडीए की ही सरकार बनती नजर आ रही है। फिलहाल शुरुआती रुझानों में एडीए ने बहुत बड़ी बढ़त बना ली है। अभी शुरुआती रुझानों की बात करें तो एनडीए ने बहुमत के लिए 122 सीटों का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। एनडीए ने अभी 190 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बना ली है और वो डबल सेंचुरी की तरफ बढ़ रहा है। रुझानों में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनी है। जबकि जदयू ने उसका पूरा साथ दिया है। वहीं, शुरुआती रुझानों में भाजपा को कड़ी टक्कर दे रही आरजेडी का ग्राफ कम होता जा रहा है। महागठबंधन को जनता का प्यार नहीं मिल रहा।