16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राष्ट्रीय
दीवाली डिनर में नीता अंबानी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज की ओर से दी टाटा रतन को श्रद्धांजलि
Play video

दीवाली डिनर में नीता अंबानी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज की ओर से दी टाटा रतन को श्रद्धांजलि

Nita Ambani's Tribute to Ratan Tata: नीता अंबानी ने रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी।

Google source verification

Nita Ambani’s Tribute to Ratan Tata: रिलायंस इंडस्ट्रीज के वार्षिक दिवाली डिनर में नीता अंबानी ने रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी। नीता अंबानी ने उन्हें ‘भारत का महान सपूत’, एक दूरदर्शी उद्योगपति और परोपकारी व्यक्ति बताया, जिन्होंने हमेशा समाज की भलाई के लिए प्रयास किया।

वार्षिक दिवाली डिनर के दौरान नीता अंबानी ने कहा कि मुझे एक गंभीर कर्तव्य निभाना है। कुछ दिन पहले, हमने भारत के एक महान सपूत, श्री रतन टाटा को खो दिया। वह एक बहुत ही दयालु व्यक्ति थे, मेरे ससुर और हमारे परिवार के प्रिय मित्र और आकाश के गुरु थे। एक दूरदर्शी उद्योगपति और अग्रणी, श्री टाटा ने हमेशा एक महत्वपूर्ण छाप छोड़ी। सम्मान के प्रतीक के रूप में, मैं आप सभी से अनुरोध करती हूं कि रतन टाटा के सम्मान में खड़े होकर एक मिनट का मौन रखें। इसके बाद वहां मौजूद सभी लोगों ने रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी।