4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राष्ट्रीय

Saudi Arabia Bus Accident : ‘काश मैंने उन्हें रोक लिया होता’, 18 लोगों को खोने के बाद फफक पड़े राशिद

राशिद ने बताया कि 9 नवंबर को उन्होंने खुद पूरे परिवार को हैदराबाद एयरपोर्ट पर विदा किया था। उस वक्त उन्होंने सबको समझाया था कि इतने सारे लोग और खासकर छोटे बच्चे एक साथ न जाएं। काश उन्होंने मेरी बात मान ली होती, तो शायद कुछ लोग तो बच ही जाते।

Google source verification

भारत

image

Darsh Sharma

Nov 20, 2025

9 नवंबर 2025 को जब सैयद राशिद अपने परिवार को सऊदी अरब उमराह के लिए रवाना करने हैदराबाद एयरपोर्ट पहुंचे, तो किसी ने नहीं सोचा था कि ये खुशी की विदाई मौत की विदा बन जाएगी। परिवार वाले हंसते-खेलते प्लेन में बैठे, लेकिन लौटकर कोई नहीं आया। सऊदी अरब में मक्का से मदीना जा रही उमराह यात्रियों की बस डीजल टैंकर से टकरा गई। हादसा इतना खौफनाक था कि बस में आग लग गई और एक को छोड़कर सभी यात्री जिंदा जलकर राख हो गए। इस दिल दहला देने वाले हादसे में कुल 45 भारतीयों की जान चली गई, जिनमें हैदराबाद के एक ही परिवार के 18 सदस्य शामिल थे। हैदराबाद के विद्यानगर में सीपीआई(एम) मार्क्स भवन के पास रहने वाले सैयद राशिद के लिए ये जिंदगी का सबसे बड़ा सदमा बन गया।