26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राष्ट्रीय
आंधी-बारिश और शीतलहर, IMD की लेटेस्ट भविष्यवाणी.. ठंडी हवाएं बढ़ाएंगी ठिठुरन
Play video

आंधी-बारिश और शीतलहर, IMD की लेटेस्ट भविष्यवाणी.. ठंडी हवाएं बढ़ाएंगी ठिठुरन

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के कई हिस्सों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

Google source verification

भारत

image

Darsh Sharma

Dec 17, 2025

दिसंबर की ठंड अब एक नई चुनौती बनती नजर आ रही है। देशभर में शीतलहर और कोहरा अपने रंग दिखा रहा है। कई हिस्सों में धुंध की वजह से विजिबिलिटी बहुत कम दर्ज की जा रही है। इससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में शीतलहर, घने कोहरे और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसका असर दिल्ली-एनसीआर तक होने की संभावना है। आने वाले दिनों में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना और कर्नाटक में शीतलहर चलने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान और मध्य प्रदेश में कई जगह न्यूनतम तापमान 5 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में तापमान और गिर सकता है। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश के 38 जिलों, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं पंजाब में 17 और 18 दिसंबर को हल्की बारिश और 19 से 20 दिसंबर को भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा 17 से 20 दिसंबर के बीच तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पुडुचेरी और उत्तराखंड में हल्की से भारी बारिश होने की भविष्यवाणी की गई है।