16 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राष्ट्रीय
मौसम का अचानक ‘यू टर्न’, इन राज्यों में होगी भारी बारिश.!अगले कुछ दिन सावधान..!
Play video

मौसम का अचानक ‘यू टर्न’, इन राज्यों में होगी भारी बारिश.!अगले कुछ दिन सावधान..!

राजस्थान के कई जिलों में मौसम में उतार-चढ़ाव आने की संभावना है। प्रदेश के पूर्वी संभाग, ढूंढाड़ अंचल, शेखावाटी अंचल, मेवाड़ अंचल, मारवाड़ अंचल और सरहदी जिलों के मौसम में उतार-चढ़ाव की आशंका है।
Google source verification

भारत

image

Darsh Sharma

Mar 31, 2026

देशभर में इस समय मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। आमतौर पर मार्च के अंतिम दिनों में जहां तेज गर्मी का असर देखने को मिलता है, वहीं इस बार मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक इसी तरह का मौसम बना रहने की संभावना है। मौसम में इस बदलाव के पीछे लगातार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती प्रणाली को प्रमुख कारण बताया जा रहा है। इसके प्रभाव से उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं राजधानी दिल्ली में भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। यहां हल्की बारिश, गरज-चमक और 20 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। इसके साथ ही तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।