5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राष्ट्रीय

मौसम का हुआ मूड स्विंग! इन राज्यों में भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

दिल्ली में एक बार फिर ठंड और कोहरा वापस लौट आया है, मौसम विभाग के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है, जिसका असर दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में देखने को मिलेगा। दिल्ली से सटे हरियाणा और पंजाब में बारिश के साथ ही ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।

Google source verification

भारत

image

Darsh Sharma

Feb 04, 2026

देशभर में मौसम का मिजाज एक बार फिर करवट लेने को तैयार है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 5, 6 और 7 फरवरी को देश के कई हिस्सों में भारी बारिश और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है। उत्तर भारत में सक्रिय हो रहे नए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के कारण हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना बढ़ गई है। पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश के साथ-साथ बर्फबारी की प्रबल संभावना है। वहीं, मैदानी इलाकों पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश और 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है।