13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राष्ट्रीय

मौसम का यूटर्न, बारिश-बर्फबारी रिटर्न… इन राज्यों में IMD का अलर्ट

मौसम वैज्ञानिकों का दावा है कि पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में बारिश से ठंड की फिर वापसी होने वाली है।

Google source verification

भारत

image

Darsh Sharma

Feb 12, 2026

देशभर में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। पिछले दिनों सर्दी का असर थोड़ा कम हो गया था और दिन में तेज धूप गर्मी का अहसास करवा रही थी। लेकिन अब एक बार सर्दी यू टर्न ले रही है। मौसम विभाग के नए अलर्ट के मुताबिक आने वाले दिनों में दो नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे। ऐसे में सर्दी का असर तेज हो जाएगा। मौसम वैज्ञानिकों का दावा है कि पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में बारिश से ठंड की फिर वापसी होने वाली है। मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 13 फरवरी को पहला विक्षोभ दस्तक देगा। इसके बाद दूसरा सिस्टम 16 से 17 फरवरी के दौरान असर दिखाएगा। इन मौसमी हलचलों के कारण जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में 13, 16 और 17 फरवरी को बारिश और भारी बर्फबारी की प्रबल संभावना है। वहीं, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 16 से 18 फरवरी तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा, जिससे ऊंचाई वाले इलाकों में सफेद चादर बिछ सकती है।