नीमच। सरवानिया महाराज नगर में शादी समारोह में एक ह्रदय विदारक घटना हो गई। जिसमे एक बालक की करंट लगने से मृत्यु हो गई। सूचना मिलते ही चौकी पुलिस मौके पर पहुंची।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के वार्ड क्रमांक 03 में एक शादी समारोह का आयोजन चल रहा था। स्थानीय निवासी कैलाशचंद पिता रूपचंद गायरी उम्र 11 वर्ष पास में ही खेल रहा था। तभी बालक ने टेंट के लोहे के पाइप के हाथ लगाया। जिससे पाइप में करंट आने की वजह से वह करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मृत्यु हो गई। अचानक हुई इस घटना से चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही सरवानिया महाराज चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाया। मृत बालक का पोस्टमार्टम करवाने हेतु शव को नीमच जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। वहीं मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।