कर्नाटक चुनाव में बजरंग बली के बाद महाभारत व अर्जुन की एंट्री
कर्नाटक के विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस में जोरदार घमासान चल रहा है। बजरंग बली के बाद अब प्रचार में महाभारत व अर्जुन की एंट्री हो गई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मतदाताओं को अर्जुन बनने के लिए कहा। प्रियंका ने कनकागिरी कोप्पाल में चुनावी सभा में कहा कि मतदाताओं को महाभारत की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि जब अर्जुन को तीर मारना था तो उसे सिर्फ मछली की आंख देखता था, उन्हें कुछ और नहीं दिखता था। अर्जुन सीधे मछली की आंख पर निशाना लगाते थे, उनका ध्यान उससे नहीं हटता था। इसलिए कर्नाटक के मतदाताओं को कर्नाटक के अर्जुन बनना होगा। मतदाताओं को कर्नाटक के भविष्य का ध्यान रखना होगा। बड़े से बड़े नेता भी सामने आए और वे मतदाताओं की बात नहीं करें तो उसे भी परे कर दो। प्रियंका ने मतदाताओं को