12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार

चाइनीज मांझे से गले में 22 टांके, प्रशासन से हाथ जोड़कर रोक लगाने की अपील, वीडियो वायरल

महिला ने वीडियो वायरल कर प्रशासन से की अपील, सख्ती से लगाएं चाइनीज मांझे पर रोकघटना 21 दिसम्बर की, अब वीडियो वायरल इंदौर। पति के साथ मंदिर दर्शन करने निकली महिला के गले में चाइनीज धागा लिपटने से वह घायल हो गई। गले में 22 टांके लगाने पड़े। महिला ने इस संबंध में वीडियो वायरल […]

Google source verification

महिला ने वीडियो वायरल कर प्रशासन से की अपील, सख्ती से लगाएं चाइनीज मांझे पर रोकघटना 21 दिसम्बर की, अब वीडियो वायरल

इंदौर। पति के साथ मंदिर दर्शन करने निकली महिला के गले में चाइनीज धागा लिपटने से वह घायल हो गई। गले में 22 टांके लगाने पड़े। महिला ने इस संबंध में वीडियो वायरल कर प्रशासन से हाथ-जोड़कर अपील की है कि चाइनीज मांझे पर सख्ती से रोक लगाएं ताकि ऐसी घटना किसी अन्य के साथ नहीं हो। शहर में प्रतिबंध के बावजूद चाइनीज मांझे धड़ल्ले से बाजार में बिक रहे हैं। इसके कारण कई बड़े हादसे हो चुके हैं। विशेषकर राहगीरों व दुपहिया वाहन चालकों की जान का खतरा बना हुआ है।महिला की प्रशासन से अपीलसोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में घायल रीना वर्मा ने बताया कि वह 21 दिसंबर को पति विकास वर्मा के साथ मंदिर दर्शन करने जा रही थी कि तभी अचानक से चाइनीज धागा उसके गले पर लिपट गया। गले के अंदर 10 और गले के बाहर 12 टांके आए हैं। गनीमत रही, उसकी जान बच गई। अब प्रशासन से हाथ जोड़ कर निवेदन है कि चाइनीज मांझे पर बंदिश लगाएं ताकि किसी दूसरे के साथ ऐसा हादसा दोबारा नहीं हो।दंपति ने कानूनी कार्रवाई नहीं करने के लिए दिया आवेदन

थाना प्रभारी केपी यादव ने बताया, चाइनीज मांझे के कारण महिला के गले में घाव की जानकारी मिलने के बाद अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। हालांकि, महिला के पति विकास वर्मा ने कानूनी कार्रवाई नहीं करने के लिए थाने पर लिखित में आवेदन दिया है। उन्होंने आवेदन में घटना का जिक्र किया है। इसके बावजूद मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई कर रहे हैं।