
बस में लगी भीषण आग (photo source- Patrika)
Bus Fire Incident: रांची से रायपुर के लिए जशपुर मार्ग से चलने वाली शिवनाथ बस में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। यह घटना उस समय हुई जब बस रांची के खडगढ़ा बस स्टैंड से रवाना होकर नामकुम इलाके में रिंग रोड पर पहुंची थी। जानकारी के अनुसार चलते-चलते बस में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे आग लग गई। कुछ ही देर में आग तेजी से फैलने लगी और बस को अपनी चपेट में ले लिया।
आग लगने का आभास होते ही चालक ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए बस को सड़क किनारे रोक दिया और यात्रियों को तुरंत नीचे उतरने के लिए कहा। ड्राइवर की सूझबूझ और तत्परता के कारण बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल गए और बड़ा हादसा टल गया। हालांकि आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते पूरी बस जलकर खाक हो गई। आग की वजह से बस में रखा यात्रियों का सामान भी जलकर नष्ट हो गया।
Bus Fire Incident: प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दूर से ही धुएं का घना गुबार और आग की लपटें दिखाई दे रही थीं, जिससे आसपास के लोगों में भी हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस व दमकल विभाग को खबर दी। इसके बाद दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी।
Published on:
12 Mar 2026 09:14 am
बड़ी खबरें
View Allजशपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
