18 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, जांच में चौंकाने वाली वजह सामने आई

Murder Case: आरोपियों ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की और उसके गुप्तांग में लकड़ी का डंडा डाल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
2 min read
Google source verification
पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार (फोटो सोर्स- पत्रिका)

पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Murder Case: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां जादू-टोना के शक में एक महिला की बेहद क्रूर तरीके से हत्या कर दी गई। आरोपियों ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की और उसके गुप्तांग में लकड़ी का डंडा डाल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। यह घटना सन्ना थाना क्षेत्र के ग्राम गट्टी महुआ की है।

क्या है पूरा मामला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान गोईदी बाई (48 वर्ष), पति ठूपन राम, निवासी ग्राम गट्टी महुआ के रूप में हुई है। घटना की जानकारी 6 मार्च 2026 को मृतका के भाई सहलू राम (30 वर्ष) ने थाना सन्ना में दी। उसने पुलिस को बताया कि उसकी बड़ी बहन घर के भीतर मृत अवस्था में पड़ी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो तथ्य सामने आए, उन्होंने पुलिस को भी चौंका दिया। रिपोर्ट में महिला के गुप्तांग में किसी कठोर वस्तु से गंभीर चोट पहुंचने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने मामले को हत्या मानते हुए जांच का दायरा बढ़ाया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और संदिग्धों से कड़ी पूछताछ की, जिसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि महिला की हत्या उसके ही परिवार के लोगों ने मिलकर की थी।

जशपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) राकेश पटनवार ने बताया कि जांच में पता चला है कि घटना वाले दिन गोईदी बाई घर से बर्तन धोने के लिए जा रही थी। उसी दौरान उसका पति ठूपन राम उसे शराब पीने के बहाने पास की एक झोपड़ी में ले गया। वहां पहले से ही पति की दूसरी पत्नी फुला बाई, सुनील राम और उसकी पत्नी सुरंती बाई मौजूद थे।

बताया जा रहा है कि सभी आरोपियों ने चावल से बनी स्थानीय शराब ‘हड़िया’ पी थी। इसके बाद आरोपियों ने गोईदी बाई पर जादू-टोना करने का आरोप लगाते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान आरोपियों ने उसके बाल पकड़कर उसे जमीन पर पटक दिया और बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।

Murder Case: जादू-टोना के शक में महिला की हत्या

आरोप है कि महिला का पति ठूपन राम बार-बार यह कह रहा था कि उसके जादू-टोने की वजह से उसकी दूसरी पत्नी को संतान नहीं हो रही है और उसके पिता को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी हो गई है। इसी अंधविश्वास के चलते आरोपियों ने मिलकर महिला को प्रताड़ित किया।

इसी दौरान ठूपन राम ने पास में रखे लकड़ी के डंडे को महिला के गुप्तांग में डाल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वारदात के समय अन्य आरोपी महिला के हाथ-पांव पकड़कर उसे दबाए हुए थे।

पति समेत चार आरोपी गिरफ्तार

घटना की जानकारी मिलने के बाद सन्ना थाना पुलिस ने तत्काल हत्या का मामला दर्ज किया। जांच के बाद आरोपी पति ठूपन राम, उसकी दूसरी पत्नी फुला बाई, सुनील राम और सुरंती बाई को गिरफ्तार कर लिया गया। सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।