16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार
दोपहिया सवार युवक-युवती ने एक्सीडेंट का बहाना बना ऑटो चालक पर हमला कर लूटा
Play video

दोपहिया सवार युवक-युवती ने एक्सीडेंट का बहाना बना ऑटो चालक पर हमला कर लूटा

वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई, पूर्व में भी आरोपियों ने इस तरह की वारदात करना कबूली, कोई पकड़े न इसलिए एकांत में वारदात करने निकलते

Google source verification

इंदौर। तुकोगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह लूट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दोपहिया सवार युवती और 2 युवक ने एक्सीडेंट का बहाना बना ऑटो चालक को घेरकर विवाद किया। उस दौरान आरोपी युवक ने लोहे की रॉड से हमला कर पैसे लूट लिए। सभी वहां से भाग निकले। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस सक्रिय हुई और फुटेज के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया।

टीआइ जितेंद्र यादव के मुताबिक फरियादी सुरेंद्र सोलंकी ने बताया कि वह किराये का ऑटो चलाता है। रेलवे स्टेशन पर सवारी छोड़ने के बाद विजय नगर की ओर जा रहा था। सुबह करीब 5.30 बजे राजकुमार ब्रिज के पास वल्लभ नगर पहुंचे ही थे कि दोपहिया सवार 2 युवक और 1 युवती ने रोक लिया। कहने लगे कि कितने रुपए कमा लिए बताओ। जबरदस्ती तीनों जेब में हाथ डाल पैसा निकालने लगे। विरोध किया तो मारपीट करने लगे। उस दौरान तीनों एक दूसरे का नाम गोलू, आकाश और वंशिका ले रहे थे। पीडि़त ने बताया कि उस दौरान एक आरोपी ने अपने दोपहिया वाहन से लोहे की रॉड निकाली और सिर पर हमला कर दिया। उस दौरान 2 आरोपी ने उन्हें पकड़े रखा। आरोपी गोलू ने उनकी जेब से 1050 छीने, वे दोपहिया वाहन से फरार हो गए। भाग रहे आरोपियों के वाहन के तीन नंबर 971 देखा था। जानकारी के आधार पर बीट के जवान सक्रिय हुए। जिस स्थान पर वारदात हुई वहां पर लगे कैमरा फुटेज को जांच में शामिल किया। टीम ने आरोपी गोलू उर्फ मोनू 25 पिता रमेश अजमेरा निवासी गोमा की फेल, आकाश 28 पिता रामदयाल निवासी गोमा की फेल और वंशिका 25 निवासी अयोध्या नगर भोपाल हाल मुकाम परदेशीपुरा को गिरफ्तार किया है।