2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार

निकली भव्य शोभायात्रा, ऑपरेशन सिंदुर की झांकी ने सभी का दिल जीता

बाड़मेर। चार दिवसीय महेश नवमी महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। चार दिन खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बुधवार को शहर के आशीर्वाद भवन से अध्यक्ष ओम प्रकाश मुथा के सानिध्य में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। श्री माहेश्वरी पंचायत संस्थान के उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रमुख सुरेंद्र कुमार राठी ने बताया कि शोभा यात्रा आशीर्वाद भवन से माहेश्वरी कॉलोनी होती हुई हाई स्कूल रोड, स्टेशन रोड होती हुई माहेश्वरी भवन संख्या 1 पहुंची। शोभा यात्रा में मातृशक्ति सिर पर कलश लिए हुए चली। वहीं युवतियां ने डीजे व ढोल थाली पर पूरे रास्ते डांस किया। दो युवा घोडिय़ों पर सवार रहे। शोभायात्रा में पाचं झांकिया शामिल की गई।

Google source verification

चार दिवसीय महेश नवमी महोत्सव का समापन
निकली भव्य शोभायात्रा, ऑपरेशन सिंदुर की झांकी ने सभी का दिल जीता
प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
बाड़मेर। चार दिवसीय महेश नवमी महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। चार दिन खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बुधवार को शहर के आशीर्वाद भवन से अध्यक्ष ओम प्रकाश मुथा के सानिध्य में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
श्री माहेश्वरी पंचायत संस्थान के उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रमुख सुरेंद्र कुमार राठी ने बताया कि शोभा यात्रा आशीर्वाद भवन से माहेश्वरी कॉलोनी होती हुई हाई स्कूल रोड, स्टेशन रोड होती हुई माहेश्वरी भवन संख्या 1 पहुंची। शोभा यात्रा में मातृशक्ति सिर पर कलश लिए हुए चली। वहीं युवतियां ने डीजे व ढोल थाली पर पूरे रास्ते डांस किया। दो युवा घोडिय़ों पर सवार रहे। शोभायात्रा में पाचं झांकिया शामिल की गई। इन झांकियां में ऑपरेशन सिंदुर झांकी ने पूरे शहर का दिल जीत लिया। शोभायात्रा में पूरे रास्ते पेयजल व आइस्क्रीम की व्यवस्था रही। शोभायात्रा के समापन भवन संख्या एक में भगवान महेश की आरती की गई। संस्था सचिव राधेश्याम मूंदड़ा ने आरती की। बाद में प्रसाद वितरण किया। शोभायात्रा में समाज की कार्यकारिणी सदस्य भरत मूंदड़ा, पुखराज तापडिय़ा, भीमराज पुगलिया, राधेश्याम मूंदड़ा, अशोक डागा, अशोक मुथा, सुरेंद्र कुमार राठी, सोहन चांडक, रामकिशोर बिड़ला, जगन्नाथ राठी, मदन चांडक, किस्तूर राठी धर्मेन्द्र राठी, धर्मेन्द्र चांडक मौजूर रहे। वहीं मातृ शक्ति में महिलाओं मंजू बिड़ला, सुधा डांगरा, सुशीला मुथा, विमला तापडिय़ा, एडवोकेट रेखा चांडक मौजूद रहे। दोपहर में आशीर्वाद भवन में पुरस्कार वितरण का आयोजन किया गया। खेलकूद प्रतियोगिताओं में विजेताओं और मेघावी छात्रों का सम्मान किया। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम डॉ प्रदीप राठी के सानिध्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम सचिव राधेश्याम मूंदड़ा ने प्रतिवेदन पढ़ा और पंचायत अध्यक्ष ओम प्रकाश मुथा ने समाज बंधुओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।
निकली शोभायात्रा, पग-पग हुई पुष्पवर्षा
बाड़मेर। महेश नवमी पर बुधवार को ढाट माहेश्वरी समाज भवन से ढाट माहेश्वरी पंचायत कल्याण संस्थान की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में ढाट माहेश्वरी समाज के महिलाएं व पुरुष शामिल हुई। शोभायात्रा पर विभिन्न समाजों ने शहर में जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया। मातृशक्ति ने डीजे की धुन पर जम कर डांस किया। शोभायात्रा समाज भवन से रवाना होकर पांचबत्ती सर्किल, शहर कोतवाली, स्टेशन रोड़, बाल मंदिर, माहेश्वरी चौक होते हुए पुन: समाज भवन पहुंची। यहां पर भोजन प्रसाद का आयोजन किया गया। समाज अध्यक्ष ने महेश नवमी ेमहोत्सव के सफल आयोजन पर सभी का आभार व्यक्त किया।