🌟(आज का पंचांग – शनिवार, 8 नवम्बर, 2025)🌟
विक्रम संवत् – 2082
संवत्सर नाम – सिद्धार्थ
शक संवत् – 1947
हिजरी सन् – 1447
मु. मास – 16 जमादि उल अव्वल
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – हेमंत ऋतु
मास – मार्गशीर्ष
पक्ष – कृष्ण
श्रेष्ठ चौघड़िये – आज शुभ का चौघड़िया 8:06 से 9:28 तक रहेगा। चर, लाभ, अमृत के चौघड़िये क्रमशः 12:11 से 4:15 तक रहेंगे। इन चौघड़ियों में शुभ कार्य प्रारम्भ किए जा सकते हैं।
तिथि – तृतिया तिथि होगी प्रातः 7:33 तक होगी तदुपरान्त चतुर्थी तिथि प्रातः 4:26 तक होगी तदुपरान्त पंचमी तिथि होगी।
दिशा शूल – आज पूर्व दिशा में दिशा शूल रहेगा। इसलिए आज पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।
राहु काल वेला – (मध्यमान से) दिन 9:00 से 10:30 तक
नक्षत्र – मृगशिरा नक्षत्र रात्रि 10:02 तक होगा तदुपरान्त आर्द्रा नक्षत्र होगा।
योग – शिव योग सायं 6:32 तक रहेगा तदुपरान्त सिद्ध योग रहेगा।
करण – विष्टि करण प्रातः 7:33 तक तदुपरान्त बव करण रहेगा।
व्रत / दिवस विशेष – भद्रा प्रातः 7:33 तक, चतुर्थी तिथि क्षय, सौभाग्य सुंदरी व्रत, चतुर्थी व्रत, चंद्रोदय जयपुर में रात्रि 8:11 पर,
चन्द्रमा – आज दिन 11:14 तक वृष राशि में होगा तदुपरान्त मिथुन राशि में प्रवेश होगा।
आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज दिन 11:14 तक वृष जन्म लेने वाले बच्चों की राशि वृष होगी तदुपरान्त मिथुन राशि होगी। आज जन्म लेने वाले बच्चों का रात्रि 10:02 तक मृगशिरा नक्षत्र होगा तदुपरान्त आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। आज रात्रि 10:02 तक जन्मे बच्चों का स्वर्ण पाद होगा तदुपरान्त रजत पाद होगा। आज जन्म लेने वाले बच्चों के प्रथम नामाक्षर वो, क, की, कु, घ पर रखे जा सकते हैं।
मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं। मिथुन राशि में जन्मे बच्चे बुद्धिमान, कुशल व्यापारी, गणितज्ञ, चतुर, निडर, अच्छे वक्ता, त्वरित बुद्धि वाले, कलाकार, आत्म केन्द्रित होते हैं। ये पढ़ाई में अच्छे होते हैं और लेखक, कविताकार और बौद्धिक कार्य करने वाले होते हैं। इनका नरम स्वभाव होने के कारण कमजोर भी समझा जाता हैं, परन्तु तीक्ष्ण बुद्धि तथा तर्क-वितर्क करने में कुशल होते हैं। क्रय-विक्रय, लेखन-पत्र कार्य, एकाउंट्स, बैंकिंग एवं तकनीकी कार्यो में विशेष सफल होते हैं।
✍️ पंडित मुकेश भारद्वाज, ज्योतिर्विद व वास्तुविद्