27 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार
टेलीग्राम पर ग्रुप से सीखकर छापे 500 और 200 के नकली नोट, गिरोह को दबोचा
Play video

टेलीग्राम पर ग्रुप से सीखकर छापे 500 और 200 के नकली नोट, गिरोह को दबोचा

- अब तक मुंबई, इंदौर, भोपाल व अन्य स्थान पर 22 लाख के नकली नोट खपाए - किराए के फ्लैट में बनाते थे नोट - मुंबई में मॉडलिंग कर चुका मास्टमाइंड और उसका साथी नागपुर से गिरफ्तार
Google source verification

इंदौर. इंदौर के बाजार में नकली नोट खपाने के मामले में लसूडि़या पुलिस ने मुंबई में मॉडलिंग कर चुके मास्टरमाइंड युवक और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। पकड़ाए आरोपियों ने टेलीग्राम के अवैध ग्रुप से नकली नोट बनाने का तरीका सीखा था। उस आधार पर आरोपियों ने नागपुर में किराए के फ्लैट में विभिन्न उपकरणों से 500 और 200 के नकली नोट छापना शुरू कर दिए। गिरोह के रूप में काम कर आरोपियों ने नकली नोट खपाने के लिए मुंबई, भोपाल, इंदौर के बाजारों को चुना। चेन सिस्टम में काम करने वाला गिरोह नकली नोट चलाने के लिए गरीब तबके को टारगेट करता, ताकि करतूत सीधे तौर पर उजागर न हो सके। अब पुलिस पकड़ाए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।