27 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिर-सीने में भालू ने किए जानलेवा वार, लहूलुहान हालात में बुजुर्ग महिला खुद चलकर पहुंची अस्पताल, पन्ना में वन विभाग एक्टिव

Bear Attack elderly woman- सिर, सीने और हाथ-पैरों पर भालू द्वारा किए जानलेवा वार के बाद भी नहीं टूटा हौसला। दो किमी तक लहूलुहान हालत में चली बुजुर्ग महिला ने दिखाया साहस।
2 min read
Google source verification

पन्ना

image

Akash Dewani

Jun 27, 2026

elderly woman survives Bear Attack after fatally injured walking two kilometers

Elderly Woman Survives Bear Attack- लहूलुहान हालात में बुजुर्ग महिला खुद चलकर पहुंची अस्पताल (फोटो सोर्स- Patrika)

Elderly Woman Survives Bear Attack- मध्य प्रदेश में 65 साल की वृद्धा ने ऐसा साहस दिखाया कि इलाके में आज हर कोई उनकी बात कर रहा है। पन्ना जिले से साहस, जिजीविषा और अदम्य हिम्मत की एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। जिले के पाठा गांव में 65 वर्षीय बुजुर्ग हल्की बाई ने खूंखार जंगली भालू के जानलेवा हमले के बाद जिस तरह मौत को मात दी, वह किसी चमत्कार से कम नहीं है। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और करीब दो किलोमीटर तक लहूलुहान हालत में जंगल से निकलकर मुख्य सड़क तक पहुंचीं, जहां राहगीरों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इस घटना का पता जैसे ही गांव को चला वैसे ही लोग बुजुर्ग महिला को देखने अस्पताल पहुंचे।

बुजुर्ग महिला पर अचानक भालू ने किया हमला, फिर भी नहीं टूटा हौंसला

मामला शनिवार का है। हल्की बाई रोजाना के कामकाज से जंगल की ओर गई थीं। इसी दौरान अचानक एक जंगली भालू ने उन पर हमला कर दिया। भालू ने उनके सिर, सीने, हाथ और पैरों पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ीं। वह सड़क पर लहूलुहान अवस्था में गिरी हुई थी। शरीर से ज्यादा खून निकल जाने और दर्द के कारण वह बेहोश हो गईं। बताया जा रहा है कि भालू उन्हें मृत समझकर वहां से चला गया।

कुछ देर बाद होश आया, दो किमी तक अस्पताल की तरफ बढ़ी

कुछ देर बाद जब हल्की बाई को होश आया तो उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती अपनी जान बचाने की थी। पूरे शरीर पर गंभीर चोटें होने और लगातार खून बहने के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। वह घिसटते और धीरे-धीरे चलते हुए लगभग दो किलोमीटर का कठिन रास्ता तय कर जंगल से बाहर मुख्य मार्ग तक पहुंचीं। उनकी इस अद्भुत जिजीविषा ने आखिरकार उन्हें नई जिंदगी दिला दी।

राहगीरों की मदद से पहुंची अस्पताल

मुख्य सड़क पर पहुंचने के बाद राहगीरों की नजर घायल महिला पर पड़ी। लोगों ने तत्काल उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया। डॉक्टरों के अनुसार महिला के शरीर पर कई गंभीर घाव हैं, लेकिन समय पर अस्पताल पहुंचने से उनका इलाज संभव हो सका।

सूचना मिलने पर वन विभाग एक्टिव

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम भी सक्रिय हो गई। अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घायल महिला का हालचाल जाना और नियमानुसार तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही क्षेत्र में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।