26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार
35 लाख की लूट में रोड कंस्ट्रक्शन कारोबारी का कर्मचारी निकला मास्टमाइंड
Play video

35 लाख की लूट में रोड कंस्ट्रक्शन कारोबारी का कर्मचारी निकला मास्टमाइंड

– चार गिरफ्तार, 2 की तलाश – पूछताछ में कर्मचारी बोला – लूट के पैसे से खुद का व्यापार खोलने की तैयारी थी – वारदात के लिए तय रूट से पैसा न ले जाते हुए दूसरे स्थान से ले गया इंदौर.लसूडि़या के पॉश इलाके में रोड कंस्ट्रक्शन कारोबारी के कर्मचारी से 35 लाख की लूट […]

Google source verification

– चार गिरफ्तार, 2 की तलाश

– पूछताछ में कर्मचारी बोला – लूट के पैसे से खुद का व्यापार खोलने की तैयारी थी

– वारदात के लिए तय रूट से पैसा न ले जाते हुए दूसरे स्थान से ले गया

इंदौर.लसूडि़या के पॉश इलाके में रोड कंस्ट्रक्शन कारोबारी के कर्मचारी से 35 लाख की लूट केस के मास्टमाइंड सहित चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कारोबारी के कर्मचारी ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात की थी। वह लूट के पैसे से खुद का व्यापार खोलने की तैयारी में था। शुरूआती जांच में फरियादी के रूप में सामने आए कर्मचारी ने पुलिस को गुमराह किया। लेकिन जब सीसीटीवी फुटैज सामने आए तो उसकी हकीकत सामने आ गई।

वारदात स्थल की जांच के बाद सोनू बौरासी और अशोक चौहान से पूछताछ की। अशोक ने बताया, वह कारोबारी के घर दस्तावेज, नकदी देने तय रूट से जाते थे, लेकिन वारदात वाले दिन सोनू ने बाइक दूसरे रास्ते में मोड़ ली। सोनू से पूछताछ की तो वह गुमराह करने लगा। वारदात की जगह से जांच करते हुए पुलिस फुटेज के आधार पर प्रिंस सिटी, गौरी नगर खातीपुरा जा पहुंची। तब पूछताछ में सोनू टूट गया। एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह, एसीपी कृष्ण लालचंदानी, टीआइ तारेश सोनी की टीम ने आरोपी सोनू (26) पिता जगमोहन बौरासी निवासी बड़ी ग्वालटोली से मिली जानकारी के आधार पर आरोपी अमर (22) पिता आत्माराम निवासी भागीरथपुरा, सत्यप्रकाश उर्फ सन्नी (31) पिता चिंतामन निवासी राऊ, उमेश (35) पिता कमल सिंह यादव निवासी ऋषि पैलेस, द्वारकापुरी को गिरफ्तार किया है।

पत्नी दिल्ली गई तो घर पहुंच कपड़े बदले

सोनू ने बताया, वह खुद का व्यापार खोलना चाहता था। उसने वारदात की साजिश अपने दोस्त केशव परिडवाल निवासी भागीरथपुरा, लक्की पावने निवासी हवा बंगला के साथ रची। सोनू को एक दिन पहले से पता था कि स्कीम 78 स्थित दफ्तर से घर पर 35 लाख पहुंचाना है। केशव की पत्नी दिल्ली गई है, इसलिए सभी वारदात के बाद उसके घर पहुंचे। वहां कपड़े बदले। यहां से लक्की और केशव रिश्तेदार की मदद से अलग स्थान पर छिप गए। दोनों गिरफ्त से बाहर है। सूचना मिली है कि दोनों प्रदेश के बाहर भागे हैं। टीम उनकी तलाश में है। जांच में पता चला है कि आरोपियों ने वारदात के पहले कारोबारी के दफ्तर की रैकी की थी। वारदात वाले दिन पांच बदमाश दो बाइक पर भमौरी पहुंचे थे।

अब तक 25.90 लाख जब्त

डीसीपी ने बताया, आरोपी सोनू बौरासी के हिस्से में आने वाले 10.50 लाख, आरोपी केशव के भाई अमर निवासी भागीरथपुरा से 6.90 लाख, आरोपी लक्की के जीजा सन्नी उर्फ सत्यप्रकाश से 8 लाख, उमेश यादव से 50 हजार जब्त किए है। इस तरह कुल 25.90 लाख बरामद हुए हैं।