14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार

श्रीराम के जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, पग-पग पर हुआ पुष्पवर्षा से स्वागत

बाड़मेर। भगवान श्री राम के जन्मोत्सव पर रविवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। भक्तों ने श्रीराम के गगनचुंबी उद्घोष लगाए। शोभायात्रा में युवाओं ने भगवा ध्वज लिए श्रीराम के जयकारें लगाते हुए आगे। विभिन्न समाजों व संगठनों ने आकर्षक झांकिया बनाई। शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा के साथ लोगों ने स्वागत किया। श्रीराम से जुड़े प्रसंगों की झांकिया मोहित करती नजर आई।

Google source verification

रामनवमी महोत्सव समिति की ओर से आयोजित शोभायात्रा में महंत सियाराम दास, साध्वी सत्यसिद्धा, साध्वी अनुश्रीया सहित साधु-संतों के सानिध्य व कार्यक्रम अध्यक्ष समाजसेवी बालाराम गोदारा उत्तरलाई, विशिष्ट अतिथि रामसिंह बोथिया, स्वागताध्यक्ष शिक्षाविद कमलसिंह राणीगांव, अधिशासी अभियंता जयरामदास मेघवाल, युवा उद्यमी किशोरसिंह कानोड़ विभाग राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के मनोहरलाल बंसल, जिला संघचालक रिखबदास बोथरा, बाड़मेर रावत त्रिभुवनसिंह राठौड़, विहिप मंत्री देरामराम बिश्रोई और विहिप अध्यक्ष ओमप्रकाश सऊ के आतिथ्य में कार्यक्रम हुआ।
शोभायात्रा शहर के हाई स्कूल मैदान से रवाना हुई। सबसे आगे धर्म पताका लिए बड़ी संख्या में घुड़सवार युवा और युवतियां, मंगल कलश धारण किए मातृशक्ति चली। डीजे की धुन पर थिरकते युवाओं व दुर्गावाहिनी की कार्यकर्ता ने अपनी अलग ही छटा का परिचय दिया।