
बांसवाड़ा जिले के मालियापाड़ा गांव के पास हुआ हादसा
बांसवाड़ा . बांसवाड़ा जिले के घाटोल कस्बे के निकट मालियापाड़ा गांव में शुक्रवार सुबह 30 बच्चों से भरी स्कूल बस पलट गई। इस हादसे में 10 बच्चे घायल हो गए। इन घायल बच्चों में 6 को उपचार के लिए महात्मा गांधी चिकित्सालय रैफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक निजी स्कूल की बस बच्चाें को लेकर स्कूल की ओर जा रही थी कि तभी अनियंत्रित होकर कैनाल में पलट गई। बस में करीब 30 बच्चे सवार थे। हादसे में तकरीबन 9 बच्चे घायल हो गए। हादसे में चंदा, बालकृष्णन, अरविंद, सुशीला कटारा, सुमन कटारा, अपर्णा को ज़्यादाचोटे आने पर महात्मा गांधी अस्पताल में रेफेर करवा गया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई । घायल छात्रा सुशीला ने बताया कि सुबह स्कूल के लिए निकले थे, और बस में बैठने के बाद कुछ दूर जाने पर बस नहर में गिर गई बस में 30 से अधिक बच्चे मौजूद थे। जिसमें 6 बच्चो को अधिक चोटें आने पर उन्हें महात्मा गांधी अस्पताल में रेफ़र करवाया गया। चिकित्सालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 3 बच्चे के हाथ में भी चोट आई।
घायल छात्रा सुशीला ने बताया कि सुबह स्कूल के लिए निकले थे, और बस में बैठने के बाद कुछ दूर जाने पर बस नहर में गिर गई बस में 30 से अधिक बच्चे मौजूद थे जिसमें 6 बच्चो को अधिक चोटें आने पर उन्हें महात्मा गांधी अस्पताल में रेफ़र करवाया गया। वहींं, ग्रामीणों ने बताया कि अभी तक हादसे के कारण शतप्रतिशत स्पष्ट नहीं हो पा रहे हैं।
मदद को दौड़े ग्रामीण, बचाई बच्चों की जान
हादसे के बाद ग्रामीण मदद के लिए दौड़े और कई बच्चों को बस से बाहर निकाल उनकी जान बचाई। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह -सुबह वे घर के कामों में व्यस्त थे। इस दौरान तेज आवाज आई, आवाज के तुरंत बाद बच्चों की चीख पुकार सुनाई पड़ने लगी। आवाजे सुन सभी लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। और नहर में उतर कर बच्चों को एक-एक कर बाहर निकालना शुरू कर दिया। ग्रामीण रमेश ने बताया कि सभी लोगों के प्रयास के कारण जल्द ही कई बच्चाें को बाहर निकाला जा सका। हादसे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और सहयोग में हाथ बटाया। ग्रामीणों ने बताया कि गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, बच्चाें को गंभीर चोट नहीं आई।
शीशे तोड़कर बच्चों को सुरक्षित निकाला
घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने मदद के लिए दौड़ लगाई और शीशे तोड़कर बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। उनकी सतर्कता और सूझबूझ ने बच्चों की जान बचाई। मौके पर पहुंची घाटोल थाना पुलिस ने भी स्थिति को संभाला और घायल बच्चों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
बारिश के दौरान हादसा
बता दें कि बांसवाड़ा सुबह से हल्की बारिश का दौरा जारी रहा। रात में भी जिले के कई इलाकों में बारिश हुई। हादसे से पूर्व भी घाटोल क्षेत्र में बारिश से सड़कों को तरबतर किया। कुछ ग्रामीण बारिश के कारण हादसा होने की भी बात कहते नजर आए।